Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2024: लखनऊ और दिल्ली की होगी टक्कर, प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए ‘करो या मरो’ की लड़ाई

May 14, 2024

IPL 2024: लखनऊ और दिल्ली की होगी टक्कर, प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए ‘करो या मरो’ की लड़ाई

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) मंगलवार को आईपीएल 2024 के अपने अंतिम घरेलू मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) से भिड़ेगी। डीसी वर्तमान में 12 अंकों और -0.482 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है, जबकि एलएसजी समान अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। डीसी को अब क्वालीफाई करने के लिए आखिरी मैच में लखनऊ को हराने के साथ बाकी नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।

दूसरी ओर लखनऊ के पास जीतकर चौथे नंबर पर जगह बनाने का मौका है। टीम के 2 मैच बाकी हैं, अगर टीम दोनों जीती तो 16 पॉइंट्स के साथ क्वालीफाई कर सकती है। लखनऊ और दिल्ली के बीच अब तक 4 मुकाबले हुए। इनमें से 3 लखनऊ ने जीते। वहीं, एक में दिल्ली को जीत हासिल हुई। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2024 में बल्लेबाजों का बोलबाला रहा। अब तक खेले गए लगभग सभी मैच हाई स्कोरिंग रहे हैं। ऐसे में उम्मीद यही है कि यह मैच भी बेहद रोमांचक होने वाला है।

संभावित प्लेइंग 11

एलएसजी: केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोयनिस, क्रुणाल पंड्या, निकोलस पूरन, दीपक हुडा, आयुष बडोनी, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर और युद्धवीर सिंह चरक।

डीसी: जैक फ्रेजर-मैगर्क, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, रसिख सलाम, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें