Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2024: राजस्थान अजय रथ को आगे बढ़ाने, गुजरात हार के सिलसिले को तोड़ने उतरेगा

April 9, 2024

IPL 2024: राजस्थान अजय रथ को आगे बढ़ाने, गुजरात हार के सिलसिले को तोड़ने उतरेगा

जयपुर। राजस्थान रॉयल्स बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 24वें मुकाबले में अपनी पांचवीं जीत दर्ज करने तथा गुजरात जायंट्स पिछले दो मुकाबलों में मिली हार के क्रम को तोड़ने के लिए उतरेगा। राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग और कप्तान संजू सैमसन बल्लेबाजी मे और यजुवेन्द्र चहल गेंदबाजी में बेहतरीन फार्म में चल रहे है और टीम को पिछले चार मैचों में जीत मिली है। राजस्थान इन जीतों से उत्साहित है और वह इसे कायम रखना चाहेगा। वहीं खराब फार्म से जुझ रही गुजरात की टीम अपने पिछले दो मैचों में मिली हार को भुलाकर नये जोश के साथ मैदान में उतरेगी।

प्रदर्शन के मामले में अगर देखा जाये तो राजस्थान रॉयल्स ने कप्तान संजु सैमसन नाबाद 82रन और रियान पराग 43 रनों पारियों के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स को 20 रन से हरा कर अपनी पहली जीत दर्ज की थी। इसके बाद राजस्थान ने दिल्ली कैपिटल्स पर रियान पराग के नाबाद 84 रनों और चहल और नांद्रे बर्गर के दो-दो विकेटों के दम पर 12 रन जीत दर्ज की थी। तीसरे मुकाबले में रियाग पराग की 54 रनों की नाबाद पारी और ट्रैंट बोल्ड और यजुवेन्द्र चहल के तीन-तीन विकेटों की बदौलत मुम्बई इंडियंस को छह विकेट से किया था पराजित। चौथे मुकाबले में जॉस बटलर के नाबाद 100 रन और संजू सैमसन की 69 रनों की कप्तानी पारी के दम पर पांच गेंदे शेष रहते लक्ष्य हासिल कर रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु को भी छह विकेट से हराया है और पिछले मैचों में मिली जीत वह उत्साहित है।

पिछले मैचों के अनुसार राजस्थान के कप्तान संजु सैमसन और रियान पराग बेहतरीन बल्लेबाजी कर दर्शकों को रोमांचित कर रहे। वहीं यजुवेन्द्र चहल का भी जलवा बरकरार है। राजस्थान के चार मैचों में लगातार चार जीत के साथ आठ अंक है और वह अंक तालिका में सबसे ऊपर है। वहीं अगर गुजरात जायंट्स की बात की जाये तो उसे बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों स्तर पर संघर्ष करना पड़ रहा है। हालांकि उसने अपने पहले मुकाबले में सांई सुदर्शन की 45 रनों की पारी और उसके बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर मुम्बई इंडियंस को छह रन से हराया था। उसके बाद वह टीम प्रयास के मामले में पिछड़ गई और उसे दूसरे मैच में उसे चेन्नई सुपर किंग्स ने 63 रनों से हरा दिया। तीसरे मुकाबले में पहले मोहित शर्मा की तीन विकेट की शानदार गेंदबाजी उसके बाद सांई सुदर्शन के 45 रन और डेविड मिलर के 44 रन के दम पर गुजरात ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया था।

चौथे मैच में उसने कप्तान शुभमन गिल के नाबाद 89 रनों की पारी के बावजूद तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। पांचवें मुकाबले में उसकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की धार कुंद नजर आई और उसे लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों 33 रनों से हार मिली। गुजरात को उसके पांच मैचों में से तीन में हार का सामना करना पड़ा और उसके पांच मैचों में चार अंक है तथा वह तालिका में सातवें नंबर पर है। अगर उसे हार के क्रम को तोड़ना है तो उसे टीम प्रयास के साथ बल्ले और गेंद दोनों स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें