Dainik Savera Times

IPL 2025; GT vs RR, 23rd Match : एकतरफ़ा मुक़ाबले में गुजरात ने राजस्थान को 58 रनों से हराया, Prasidh Krishna ने झटके 3 विकेट

Indian Premier League 2025 : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 18वें सीजन का 23वां मुक़ाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान संजू सैमसन ने बताया कि इस मैच में उनकी टीम एक बदलाव के साथ उतरी है। वानिंदु हसरंगा नहीं खेल रहे हैं, उनकी जगह फजलहक फारुकी को मौका मिला है। वहीं, गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स जब मैच में आमने-सामने होंगे तो उनकी निगाह गेंदबाजी की अपनी कमियां दूर करने पर होगी। गुजरात टाइटंस के अभी छह अंक हैं। वहीं, राजस्थान रॉयल्स के चार अंक हैं और वह किसी भी तरह इस मैच में जीत हासिल करने की कोशिश करेंगे।


 

गुजरात की पारी = GT 217/6 (20)

गुजरात टाइटंस ने साई सुदर्शन की तूफानी पारी बदौलत राजस्थान के सामने 218 रन का लक्ष्य रखा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी शुभमन गिल की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 217 रन बनाए। साई सुदर्शन ने पांच पारियों में चौथी बार अर्धशतकीय पारी खेली। इस मैच की शुरुआत में कप्तान शुभमन गिल सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए । इसके बाद सुदर्शन को जोस बटलर का साथ मिला। दोनों के बीच 47 गेंदों में 80 रनों की साझेदारी हुई। महीश तीक्षणा ने बटलर को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 36 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सुदर्शन ने शाहरुख खान के साथ 62 रन जोड़े। 16वें ओवर में तीक्षणा ने शाहरुख को सैमसन के हाथों कैच कराया। वह भी 36 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। गुजरात के लिए शेरफेन रदरफोर्ड ने सात और राशिद खान ने 12 रन बनाए। वहीं, राहुल तेवतिया (12) और अरशद खान (0) नाबाद रहे। राजस्थान के लिए तुषार देशपांडे और महीश तीक्षणा ने दो-दो विकेट झटके। वहीं, जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा को एक-एक विकेट मिला।

 


 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:-

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा।

(इम्पैक्ट प्लेयर्स: वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, अरशद खान।)

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), नीतीश राणा, रियान पराग, शिमरन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्षणा, फजलहक फारूकी, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे।

(इम्पैक्ट प्लेयर्स: कुणाल सिंह राठौड़, शुभम दुबे, युद्धवीर सिंह चरक, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल।)

 

 

GT 217/6 (20)  Gujarat Titans won by 58 runs

RR 159 (19.2)

ये भी पढ़ें: कांगड़ा में सनसनी: वॉल्वो बस पर थार सवार बदमाशों ने किया हमला, चालक-परिचालक समेत 4 लोग घायल

Exit mobile version