जयपुर: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का रोमांच अपने चरम पर है और ऐसे में गुरुवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। यह सीजन का 50वां मुकाबला होगा, जो प्लेऑफ की तस्वीर को काफी हद तक साफ कर सकता है। दोनों टीमें फिलहाल अंक तालिका में मजबूत स्थिति में हैं, लेकिन आगे की राह सिर्फ जीत के दम पर ही तय होगी।
एक ओर अनुभवी खिलाड़ियों से सजी मुंबई इंडियंस है, तो दूसरी ओर युवा जोश और उम्मीदों से भरी राजस्थान रॉयल्स। गुरुवार शाम 7:30 बजे दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला न सिर्फ अंक तालिका में फेरबदल करेगा, बल्कि दर्शकों को भी भरपूर रोमांच देने वाला है।
-राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति
राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मुकाबला निर्णायक साबित हो सकता है। शुरुआती मुकाबलों में शानदार जीत के बाद टीम ने लय खो दी थी, लेकिन पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली जीत ने एक बार फिर उम्मीदें जगा दी हैं। खासकर 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी शतकीय पारी से सभी का ध्यान खींचा है। अब देखना यह होगा कि क्या वह इस बड़ी टक्कर में भी अपने प्रदर्शन को दोहरा पाएंगे।
-मुंबई इंडियंस की वापसी ने बढ़ाई उम्मीदें
मुंबई इंडियंस ने सीजन की धीमी शुरुआत के बाद दमदार वापसी की है। पांच लगातार जीतों के बाद टीम आत्मविश्वास से लबरेज है। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की फॉर्म टीम के लिए शुभ संकेत है, वहीं जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी किसी भी बल्लेबाज के लिए चुनौती बन सकती है।
-आंकड़े बताते हैं कड़ी टक्कर की कहानी
आईपीएल इतिहास में अब तक दोनों टीमें 30 बार भिड़ चुकी हैं, जिसमें मुंबई ने 15 और राजस्थान ने 14 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। 2024 में पिछली भिड़ंत में राजस्थान ने मुंबई को करारी शिकस्त दी थी। ऐसे में मुंबई को इस बार हिसाब चुकता करने का मौका मिलेगा।
-फैंस की नजरें एक बार फिर वैभव पर
राजस्थान की युवा खोज वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी ने क्रिकेट प्रेमियों को उत्साहित कर दिया है। उनकी बल्लेबाजी में जिस परिपक्वता की झलक दिखी, उसने उन्हें इस मैच का सबसे बड़ा आकर्षण बना दिया है। अगर वे फिर से चमकते हैं, तो राजस्थान की प्लेऑफ की उम्मीदों को नया जीवन मिल सकता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...