खेल डेस्क: आईपीएल 2026 में आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है और लखनऊ जायंट्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया है।
दोनों टीमों का यह इस सीजन का पहला मैच है, इसलिए दोनों जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी। लखनऊ टीम की कप्तानी ऋषभ पंत कर रहे हैं, जबकि दिल्ली की कमान अक्षर पटेल के हाथों में है। दोनों टीमों में कई बड़े खिलाड़ी हैं, जिससे मैच काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, ”हम पहले बॉलिंग करेंगे। पहला मैच, फ्रेश विकेट, यह एक रेड सॉलिड विकेट है और पहले 6 ओवर में मदद कर सकता है। डेटा कहता है कि बहुत सारे मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम जीतती है, लेकिन हमने सोचा कि यह पहला गेम है और हम बॉलिंग करेंगे।”

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, ”मुझे लगता है कि इस तरह के विकेट पर इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, आप जानते हैं। जो आप चाहते हैं वह होना हमेशा अच्छा होता है, लेकिन साथ ही आने वाले गेम के नज़रिए को छोड़कर ज़्यादा कुछ नहीं बदलने वाला है। मुझे लगता है कि यह निश्चित रूप से एक पूरी तरह से नई एनर्जी है। आप जानते हैं, हमने अपना रंग, लोगो और निश्चित रूप से माइंडसेट बदला है। पिछले साल से, हमारे पास जो पॉजिटिव था और इस चीज़ के नेगेटिव साइड पर निश्चित रूप से काम कर रहे हैं। लेकिन साथ ही अच्छा महसूस कर रहा हूं। मुझे लगता है कि मैं बस यही कहूंगा कि मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं और खेलने के लिए तैयार हूं।”
आज के मैच में कई स्टार खिलाड़ियों पर फैंस की नजर रहेगी। इनमें मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर और नितीश राणा जैसे बल्लेबाज शामिल हैं। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे, कुलदीप यादव, टी नटराजन और लुंगी नगिडी जैसे गेंदबाज अहम भूमिका निभा सकते हैं। कुल मिलाकर, दोनों टीमों के पास मजबूत बल्लेबाजी और गेंदबाजी है, जिससे आज का मुकाबला काफी कड़ा और दिलचस्प होने वाला है।

लखनऊ का इकाना स्टेडियम पहले धीमी पिच के लिए जाना जाता था, जहां कम स्कोर बनते थे। लेकिन पिछले साल नई पिच बनने के बाद यहां बल्लेबाजी आसान हो गई है। नई गेंद से बल्लेबाजों को मदद मिलती है। पुरानी गेंद के साथ रन बनाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ओस (Dew) का असर भी मैच में देखने को मिल सकता है। इसी वजह से टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेट कीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नोर्त्जे, प्रिंस यादव
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग XI): केएल राहुल (विकेट कीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार
मेष: दिन शुभ रहेगा...