खेल डेस्कः रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच ये मैच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। आरसीबी की टीम आज हरी जर्सी पहनकर उतरी है।
बेंगलुरु का शानदार प्रदर्शन जारी है और उन्होंने अपना पिछला मुकाबला लखनऊ के खिलाफ जीत लिया था। वहीं, दिल्ली की टीम लगातार दो मैच हार चुकी है और अब वह आरसीबी के खिलाफ हार की हैट्रिक से बचना चाहेगी। बेंगलुरु ने अब तक खेले गए 5 में से 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं। दूसरी ओर, दिल्ली ने 4 मैच खेले हैं, जिनमें 2 में जीत और 2 में हार मिली है।
अगर दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो बेंगलुरु का पलड़ा भारी रहा है। दोनों के बीच अब तक कुल 33 मैच खेले गए हैं, जिनमें आरसीबी ने 20 मुकाबले जीते हैं, जबकि दिल्ली को 12 मैचों में जीत मिली है। 1 मैच बेनतीजा रहा है।
हेड-टू-हेड आंकड़े:
अब तक खेले गए 33 मैच खेले गए हैं, जिसमें से आरसीबी ने 20 मुकाबलों में जीत हासिल की है। वहीं दिल्ली ने 12 मैच जीते हैं, जबकि 1 मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका है।
दोनों टीमों की संभावित 11
आरसीबी : फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, टिम डेविड, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम, जैकब डफी/जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा
दिल्ली कैपिटल्स : केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, औकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी
मेष: दिन शुभ रहेगा...