Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्वेना मफाका के लिए बुरा सपना बना IPL डेब्यू

March 29, 2024

क्वेना मफाका के लिए बुरा सपना बना IPL डेब्यू

हैदराबाद: डेब्यू मैच में हर खिलाड़ी की कोशिश यही रहती है कि उसके लिए ये दिन यादगार रहे, हालांकि हर खिलाड़ी का ये सपना पूरा नहीं होता। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस और हैदराबाद के बीच एक हाई स्कोरिंग मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले एक अंडर-19 कैरेबियन स्टार क्वेना मफाका का आईपीएल डेब्यू भी हुआ, हालांकि ये खिलाड़ी बुरी तरह फ्लॉप रहा।

मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने ल्यूक वुड की जगह मफाका को प्लेइंग-11 में शामिल किया, जो 17 साल की उम्र में टूर्नामैंट के इतिहास में सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में से एक थे। हैदराबाद के बल्लेबाजों ने उन्हें खूब टारगेट किया और उनके आईपीएल करियर के पहले मैच में उनके 4 ओवर के स्पैल में 66 रन बटोरे। ये आंकड़ा विदेशी गेंदबाजों के सबसे खराब स्पैल में गिना जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें