Indian Premier League : कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग अब उस चरण में पहुंच गया है, जहां अगर कोई टीम एक पारी में 300 रन का आंकड़ा पार कर ले तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी।
आईपीएल 2025 अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है और इस बात की काफी चर्चा है कि टीमें लीग के इस चरण में एक पारी में 300 रन का आंकड़ा पार कर सकती हैं, क्योंकि फ्रेंचाइजी ‘पावरहिटिंग’ पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।
‘जियो हॉटस्टार’ से बातचीत के दौरान रिंकू ने 300 रन का आंकड़ा पार करने की संभावना का समर्थन किया। उन्होंने कहा, “हां, हम ऐसा कर सकते हैं। आईपीएल उस मुकाम पर पहुंच गया है जहां 300 रन भी संभव है। पिछले साल पंजाब ने 262 रन का लक्ष्य हासिल किया था। इस सीजन में सभी टीमें मजबूत हैं, कोई भी 300 रन तक पहुंच सकता है।”
सनराइजर्स हैदराबाद, जिसने पिछले वर्ष उपविजेता रहते हुए तीन बार 250 रन का आंकड़ा पार किया था, इस सत्र के अपने पहले मैच में 300 रन के करीब पहुंच गई। हालांकि, उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सात विकेट पर 286 रन बनाए, जो पिछले साल आरसीबी के खिलाफ उनके सर्वश्रेष्ठ स्कोर तीन विकेट पर 287 रन से एक रन कम है, जो आईपीएल का रिकॉर्ड स्कोर भी है।
‘सूत्रधार’ के रूप में अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए, रिंकू ने फिटनेस और आत्म-नियंत्रण बनाए रखने के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने कहा, “मैं आमतौर पर पांचवें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी करता हूं। मैंने उत्तर प्रदेश और आईपीएल में ऐसा किया है, इसलिए मुझे इसकी आदत है। मैं फिटनेस पर बहुत ध्यान देता हूं क्योंकि आईपीएल में 14 मैच हैं और मेरी जिम्मेदारी है कि मैं अपने शरीर को फिट रखूं और अच्छी तरह से रिकवर करूं।”
रिंकू ने कहा, “मैं माही भाई से भी अक्सर बात करता हूं, वह मुझे शांत रहने और मैच की स्थिति के अनुसार खेलने के लिए कहते हैं। जब आप शांत रहते हैं, तो चीजें अपने आप होती हैं।”
ये भी पढ़ें: बॉर्डर इलाके की किराना दुकान में बन रहा था फर्जी Aadhaar, छापेमारी में 400 कार्ड बरामद
मेष: दिन शुभ रहेगा...