Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL Opening Ceremony 2023 : अरिजीत के गाने पर झूमे उठे धोनी और हार्दिक, तमन्ना और रश्मिका की बेहतर परफॉर्मेंस

March 31, 2023

IPL Opening Ceremony 2023 : अरिजीत के गाने पर झूमे उठे धोनी और हार्दिक, तमन्ना और रश्मिका की बेहतर परफॉर्मेंस

2023 IPL Opening Ceremony : आईपीएल 2023 के उद्घाटन समारोह में सबसे पहले अरिजीत सिंह ने अपने गानों से सबका दिल जीत लिया। इसके बाद तमन्ना भाटिया और रस्मिका मंदाना परफॉर्म करेंगी।

रश्मिका मंदाना ने दक्षिण भारतीय फिल्म के गाने पर चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए परफॉर्म किया। इसके बाद उन्होंने श्रीवल्ली, नाटू नाटू गाने पर भी अपनी परफॉर्मेंस दी।

तमन्ना भाटिया ने तेलगू फिल्म एनिमी के गाने टम टम पर परफॉर्म किया। इसके बाद उन्होंने डिजायर, ऊ अंटावां गाने पर भी परफॉर्म किया। तमन्ना भाटिया ने गुजरात टाइटंस की टीम के लिए परफॉर्म किया।

आईपीएल 2023 के उद्घाटन समारोह में सबसे पहले गायक अरिजीत सिंह ने परफॉर्म किया। उन्होंने राजी फिल्म के गाने ‘ऐ वतन मेरे वतन’ गाने से समा बांध दिया। इसके बाद उन्होंने 1983 फिल्म के गाने ‘लहरा दो’ और ब्रम्हास्त्र के गाने ‘केसरिया तेरा इश्क है पिया’ से सभी फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने चन्ना मेरे, कबीरा, अपना बना ले पिया, तुझे कितना चाहने लगे हम, झूमे जो पठान, शिवा, हां मैं गलत, प्यार होता कई बार है, तेरे प्यार में, घुंघरू टूट गए, राबता, इलाही, हवाएं, देवा-देवा, इंडिया जीतेगा गाना भी गाया। इस दौरान हार्दिक पांड्या भी अरिजीत के गाने पर डांस करते दिखे।

आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी शुरू हो चुकी है। मंदिरा बेटी कार्यक्रम की एंकरिंग कर रही हैं। थोड़ी देर में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और तमन्ना भाटिया परफॉर्म करेंगी। सिंगर अरिजीत सिंह भी इस कार्यक्रम में परफॉर्म करेंगे।

तमन्ना ने उद्घाटन समारोह के बारे में पूछे जाने पर कहा- अरिजीत और रश्मिका के साथ प्रदर्शन करने का अवसर कुछ ऐसा है जिसका मैं वास्तव में इंतजार कर रही हूं। मूवी के अलावा क्रिकेट कुछ ऐसा है जिससे हम काफी जुड़े हुए हैं। धोनी और विराट कोहली मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। वहीं, रश्मिका ने कहा- आज तक मुझे आईपीएल मैच देखने का मौका नहीं मिला, लेकिन अब जब मैं इसमें परफॉर्म करने जा रही हूं तो इसके लिए बहुत उत्साहित हूं। रश्मिका को भी धोनी और विराट काफी पसंद हैं। ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत आज शाम छह बजे होगी।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें