Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL, PBKS vs SRH : न्यू चंडीगढ़ में पंजाब की बल्ले-बल्ले; हैदराबाद को 6 विकटों से दी मात

April 11, 2026

IPL, PBKS vs SRH : न्यू चंडीगढ़ में पंजाब की बल्ले-बल्ले; हैदराबाद को 6 विकटों से दी मात

Indian Premier League 2026 : कप्तान श्रेयस अय्यर (नाबाद 69), प्रियांश आर्य (57) और प्रभसिमरन सिंह (51) की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत पंजाब किंग्स ने 7 गेंदें शेष रहते सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल मुकाबले में शनिवार को 6 विकेट से हराकर टूर्नामैंट में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी ने पंजाब किंग्स के लिए तूफानी शुरुआत करते पहले विकेट के लिए 99 रन जोड़े। प्रियांश आर्य ने 20 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्के लगाते 57 रन की पारी खेली।

प्रभसिमरन सिंह ने 25 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्के लगाते 51 रन बनाए। पंजाब किंग्स ने 18.5 ओवरों में 4 विकेट पर 223 रन बनाकर मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। श्रेयस अय्यर ने 33 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्के लगाते नाबाद 69 रन की पारी खेली। शशांक सिंह 16 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद के लिए शिवांग शर्मा 3 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। इससे पहले अभिषेक शर्मा (78), हेनरिक क्लासेन (39) और ट्रेविस (38) रन की पारियों के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को जीत के लिए 220 रन का लक्ष्य दिया।

अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हैड की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 120 रन जोड़कर अपनी टीम अच्छी शुरुआत दिलाई। कप्तान इशान किशन ने 17 गेंदों में 27 रन बनाए। क्लासेन ने 33 गेंदों में 39 रन की पारी खेली। सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 219 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। पंजाब किंग्स के लिए शशांक सिंह और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट लिए। जेवियर बार्टलेट ने एक बल्लेबाज को आऊट किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें