Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ireland vs India, 1st T20: भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत आयरलैंड को दो रन से हराया

August 19, 2023

Ireland vs India, 1st T20: भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत आयरलैंड को दो रन से हराया

भारत और आयरलैंड के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत दो रन से जीत लिया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 139 रन बनाए। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 6.5 ओवर में दो विकेट खोकर 47 रन बना लिए थे। इसके बाद बारिश की वजह से खेल नहीं हो सका और भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत दो रन से जीत हासिल की।

भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत आयरलैंड को दो रन से हरा दिया है। इस मैच में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 139/7 का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 6.5 ओवर में 47/2 का स्कोर बनाया। इसके बाद बारिश आ गई और आगे का खेल नहीं हो सका। डकवर्थ लुईस नियम के तहत टीम इंडिया ने यह मैच दो रन से अपने नाम किया और तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

आयरलैंड के लिए बल्ले के साथ बैरी मैकार्थी ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने नाबाद 51 रन बनाए। कर्टिस कैम्फर ने 39 रन का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा सिर्फ पॉल स्टर्लिंग और मार्क अडायर ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, अर्शदीप को एक विकेट मिला। हालांकि, अर्शदीप अपने आखिरी ओवर में बहुत महंगे साबित हुए। बल्ले के साथ भारत के लिए यशस्वी ने 24 और ऋतुराज ने 19 रन बनाए। तिलक खाता नहीं खोल पाए और संजू एक रन बनाकर नाबाद रहे। सीरीज का अगला मैच रविवार को होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें