Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए ‘Shreyas Iyer’ पर 12 लाख रुपये का लगा जुर्माना

April 17, 2024

IPL मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए ‘Shreyas Iyer’ पर 12 लाख रुपये का लगा जुर्माना

कोलकाता: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान श्रेयस अय्यर पर यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। केकेआर की टीम मंगलवार को यहां रॉयल्स से दो विकेट से हार गई जिसमें जोस बटलर ने 60 गेंद में नाबाद 107 रन बनाए।

आईपीएल ने विज्ञप्ति में कहा,‘‘आईपीएल की न्यूनतम ओवर गति से संबंधित आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सत्र का पहला अपराध था इसलिए अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।’’यह रॉयल्स की सात मैचों में छठी जीत थी जबकि केकेआर को छह मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें