Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जेब्युर चार्ल्सटन ओपन के फाइनल में

April 9, 2023

जेब्युर चार्ल्सटन ओपन के फाइनल में

चार्ल्सटन: दूसरी वरीय ओन्स जेब्युर ने वर्षा से प्रभावित मुकाबले में तीसरी वरीय डारिया कसात्किना को सीधे सेट में हराकर लगातार दूसरे साल चार्ल्सटन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।पिछले साल बेंिलडा बेनसिच के खिलाफ फाइनल में शिकस्त झेलने वाली जेब्युर ने कसात्किना को 7-5, 7-5 से हराया।

बारिश के कारण शीर्ष वरीय जेसिका पेगुला और चौथी वरीय बेनसिच के बीच होने वाला मुकाबला स्थगित करना पड़ा। इस मुकाबले की विजेता से फाइनल में जेब्युर की भिड़ंत होगी। जब मुकाबला स्थगित किया गया तब बेनसिच पहला सेट जीत चुकी थी लेकिन दूसरे सेट के टाईब्रेकर में पेगुला के खिलाफ 2-4 से पीछे थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें