James Coles: इंग्लैंड की फेमस फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग ‘द हंड्रेड’ के हालिया ऑक्शन में 21 वर्षीय जेम्स कोल्स ने धमाका कर दिया। बता दें कि लंदन स्पिरिट ने इस युवा ऑलराउंडर को खरीदने के लिए लगभग 4.8 करोड़ रुपये खर्च किए, जिससे वह इस टूर्नामेंट के सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल हो गए। इस खबर के बाद क्रिकेट फैंस के बीच जेम्स कोल्स को लेकर काफी उत्सुकता बढ़ गई है।
16 साल की उम्र में हुआ था फर्स्ट क्लास डेब्यू
इंग्लैंड के बकिंघमशायर में जन्मे जेम्स कोल्स को इंग्लैंड के उभरते हुए ऑलराउंडर्स में गिना जाता है। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और स्लो लेफ्ट-आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। कोल्स ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत ससेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब के यूथ सिस्टम से की थी और साल 2020 में मात्र 16 साल की उम्र में ससेक्स के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू किया। इसके बाद से वह घरेलू क्रिकेट और टी20 लीग में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन कर रहे हैं।
View this post on Instagram
SA20 लीग में भी किया दमदार प्रदर्शन
कोल्स ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने पिछले सीजन SA20 लीग में सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए खेलते हुए 5 पारियों में 152 रन बनाए, जिनका स्ट्राइक रेट 170.78 रहा। गेंदबाजी में उन्होंने 5 विकेट भी लिए। इसके अलावा वह इंग्लैंड अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं और आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी खेल चुके हैं।
ये भी पढ़ें :
टी20 और ‘द हंड्रेड’ में प्रदर्शन
टी20 क्रिकेट में जेम्स कोल्स अब तक 67 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 28.63 की औसत और 148.23 के स्ट्राइक रेट से 1260 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में उन्होंने 26.00 की औसत से 50 विकेट लिए हैं। इसके अलावा वह पहले द हंड्रेड में सदर्न ब्रेव का हिस्सा भी रह चुके हैं, जहां उन्होंने 16 मैचों में 168 रन बनाए और 6 विकेट लिए।
जेम्स कोल्स की आक्रामक बल्लेबाजी और प्रभावशाली स्पिन गेंदबाजी ने उन्हें युवा क्रिकेटर्स में एक बड़ा नाम बना दिया है। इस ऑक्शन में उनके लिए इतनी बड़ी बोली यह साबित करती है कि आने वाले समय में कोल्स इंग्लैंड और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में एक प्रमुख सितारा बन सकते हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...