Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ICC को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे Jay Shah: Rohan Jaitley

August 29, 2024

ICC को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे Jay Shah: Rohan Jaitley

नई दिल्ली: बीसीसीआई सचिव जय शाह अब आईसीसी के नए अध्यक्ष बन गए हैं। वह 1 दिसंबर से पद संभालेंगे। 35 साल के शाह सबसे कम उम्र के आईसीसी अध्यक्ष बने हैं, जबकि भारतीयों में वो केवल 5वें ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें यह कमान मिली है।

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रोहन जेटली ने भी जय शाह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह भारत और भारतीय क्रिकेट बोर्ड के लिए गर्व का क्षण है। रोहन जेटली ने कहा, ‘बीसीसीआई सचिव जय शाह ने अपने कार्यकाल में टीम इंडिया को एक बड़े मुकाम तक पहुंचाया। बतौर , बीसीसीआई सचिव उन्होंने स्वदेश में विश्व कप की सफल मेजबानी की साथ ही उनके कार्यकाल में टीम इंडिया विश्व टी20 चैंपियन बनी।

‘चाहे, खिलाड़ियों को आर्थकि रूप से मदद हो, घरेलू स्तर पर खिलाड़ियों के लिए बड़े कदम उठाने की बात हो या बीसीसीआई को अन्य देशों के मुकाबले मजबूत बनाने की बात हो, हर पहलू में उन्होंने शानदार काम किया। आईसीसी में मिली इस जिम्मेदारी को भी वो बखूबी निभाएंगे। उनके नेतृत्व में आईसीसी को नए मुकाम मिलेंगे।

भारत के जय शाह को मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अगले स्वतंत्र चेयरमैन के रूप में निर्वरिोध चुना गया। वह दिसंबर 2024 में ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे। जय शाह अक्टूबर 2019 से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मानद सचिव और जनवरी 2021 से एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन हैं। वह 1 दिसंबर, 2024 को आईसीसी के चेयरमैन का पद संभालेंगे। शाह अकेले उम्मीदवार थे, क्योंकि मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने तीसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला किया।

चुनाव के बाद, शाह ने क्रिकेट के वैश्विक विस्तार और लोकप्रियता को बढ़ाने की अपनी मंशा जाहिर की, खासकर जब यह खेल 2028 में लॉस एंजेलिस ओलंपिक में शामिल होने जा रहा है। इसे जय शाह क्रिकेट के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर मानते हैं। शाह ने एक बयान में कहा था, ‘मैं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के चेयरपर्सन के रूप में नामित होने पर गर्व महसूस कर रहा हूं।

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं आईसीसी की टीम और हमारे सदस्य देशों के साथ मिलकर क्रिकेट को और अधिक वैश्विक बनाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। हम एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़े हैं जहां विभिन्न प्रारूपों का संतुलन बनाना, नई तकनीकों को अपनाना और हमारे प्रमुख इवेंट्स को नए वैश्विक बाजारों में ले जाना जरूरी है। हमारा लक्ष्य है कि क्रिकेट को पहले से ज्यादा समावेशी और लोकप्रिय बनाया जाए।

शाह का चुनाव आईसीसी के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है। आईसीसी खेल को बढ़ाने और इसे वैश्विक मंच पर विकसित करने की दिशा में काम करने की देख रही है। जय शाह आईसीसी में प्रमुख पद पर रहने वाले पांचवें भारतीय हैं। इससे पहले एन. श्रीनिवासन (2014-15) और शशांक मनोहर (2016-2020) आईसीसी के चेयरमैन रह चुके हैं, जबकि जगमोहन डालमिया (1997-2000) और शरद पवार (2010-2012) आईसीसी के प्रेसिडेंट के रूप में कार्य कर चुके हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें