Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

मिडिलसेक्स के लिए खेलेंगे जयंत यादव

September 2, 2023

मिडिलसेक्स के लिए खेलेंगे जयंत यादव

लंदन: भारत के फिरकी गेंदबाज जयंत यादव मिडिलसेक्स के लिये काउंटी चैंपियनशिप के आखिर चार मैचों का हिस्सा होंगे।जयंत (33) ने भारत के लिए छह टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया है और 29 की औसत से 16 विकेट चटकाये हैं। उन्होंने अपना आख़रिी टेस्ट मैच श्रीलंका के ख़लिाफ मार्च 2022 में खेला था। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी प्रदर्शन 4/49 है, जो उन्होंने दिसंबर 2021 में न्यूज़ीलैंड के ख़लिाफ मुंबई में किया था।

उनका सर्वश्रेष्ठ 2016-17 के इंग्लैंड के भारत दौरे के दौरान आया था, जहां उन्होंने दिल्ली टेस्ट में नौवें नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हुए शतक जड़ा था और कप्तान विराट कोहली के साथ 241 रन की मैच जिताऊ साझेदारी की थी।जयंत ने कहा, ‘‘ मैं मिडिलसेक्स जैसी ऐतिहासिक और सम्मानित काउंटी टीम के साथ जुड़कर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

पिछले साल भी मैंने काउंटी क्रिकेट का लुत्फ उठाया था और अब इस नई पारी के लिए भी उत्साहित हूं।’’गौरतलब है कि पिछले साल जयंत वॉरविकशायर के लिए खेले थे। हरियाणा की तरफ से खेलने वाले जयंत के नाम प्रथम श्रेणी मैचों में 205 विकेट दर्ज हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें