Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

जेसिका पेगुला ने मारिया सककारी को 3-0 से हराया

November 3, 2023

जेसिका पेगुला ने मारिया सककारी को 3-0 से हराया

कैनकुन: अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी जेसिका पेगुला महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) फाइनल राउंड-रॉबिन एकल मुकाबले में यूनान की मारिया सककारी को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गयी है। गुरुवार की रात हुए मुकाबले में जेसिका पेगुला ने मारिया सककारी पर 6-3, 6-2 से जीत दर्ज की। पांचवीं वरीयता प्राप्त पेगुला ने कैनकुन में अब तक खेले सभी छह सेट जीते हैं और वह शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबला खेलेंगी। दूसरे एकल समूह के दो सेमीफाइनलिस्टों का फैसला शुक्रवार को होगा। इस मुकाबले में अमेरिकी ओपन चैंपियन कोको गॉफ विंबलडन चैंपियन मार्केटा वोंद्रोसोवा से मुकाबला करेंगी और चार बार की प्रमुख चैंपियन इगा स्विएटेक तीन बार की स्लैम उपविजेता ओन्स जाबेउर से भिड़ेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें