Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जोस बटलर दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं : हरभजन सिंह

April 13, 2023

जोस बटलर दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं : हरभजन सिंह

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय ऑफ़ स्पिनर हरभजन सिंह ने राजस्थान रॉयल्स के ओपनर जोस बटलर की चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में स्पिन की मददगार पिच पर मैच विजयी पारी खेलने के लिए सराहना करते हुए उन्हें दुनिया का नंबर एक बल्लेबाज बताया। रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन किया और अंतिम क्षणों में धैर्य दिखाते हुए 2008 के बाद से एमए चिदंबरम स्टेडियम पर अपनी पहली जीत हासिल की।

बटलर ने 36 गेंदों में 52 रन बनाये और सत्र का अपना तीसरा अर्धशतक बनाया। राजस्थान ने 20 ओवरों में 175/8 का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। उन्होंने इस दौरान आईपीएल में अपने 3000 रन भी पूरे कर लिए। उन्होंने इस उपलब्धि तक पहुँचने के लिए 85 पारियां ली जो लीग में तीसरा सबसे तेज है। संदीप शर्मा ने अंतिम ओवर में संयम दिखाते हुए एम एस धोनी और रवींद्र जडेजा के सामने 21 रनों का बचाव कर लिया और टीम को यादगार जीत दिला दी।

राजस्थान की रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल और एडम जम्पा की स्पिन तिकड़ी ने भी शानदार गेंदबाजी की और चेन्नई के बल्लेबाजों को अंकुश में रखा। हरभजन ने स्टार स्पोर्ट्स के क्रिकेट लाइव शो पर कहा, ‘‘मेरे पास जोस बटलर की सराहना करने के लिए शब्द कम पड़ रहे हैं। वह एक परफेक्ट बल्लेबाज हैं जो क्रीज का सही इस्तेमाल करते हैं। उनके पास तेज और स्पिन दोनों तरह की गेंदबाजी का सामना करने के लिए शानदार फुटवर्क है। मेरे लिए वह इस समय विश्व क्रिकेट में नंबर एक बल्लेबाज हैं।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें