Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंग्लैंड लायंस की कप्तानी करेंगे जोश बोहनोन

December 13, 2023

इंग्लैंड लायंस की कप्तानी करेंगे जोश बोहनोन

लंदन: इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने घोषणा की है कि जोश बोहनोन भारत दौरे पर इंग्लैंड लायंस की कप्तानी करेंगे, जो देश में सीनियर पुरुष टीम की पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला के साथ मेल खाता है।

बोहनोन ने पिछली गर्मयिों में चार शतकों के साथ 59.85 की औसत से 1257 रन बनाकर काउंटी चैम्पियनशिप डिवीजन वन रन-स्कोरिंग चार्ट का नेतृत्व किया था। वह 15 सदस्यीय इंग्लैंड लायंस टीम की कप्तानी करेंगे, जो जनवरी और फरवरी 2024 में अहमदाबाद में चार रेड-बॉल मल्टी-डे मैच खेलेगी।

टीम में युवा बल्लेबाज जेम्स रीव भी शामिल हैं, जिन्होंने पिछले काउंटी चैंपियनशिप सीजÞन में समरसेट के लिए 1086 रनों के बीच पांच शतक लगाए थे। जिससे उन्हें पीसीए यंग प्लेयर आॅफ द ईयर का पुरस्कार मिला था। कीटन जेनिंग्स, जिनके नाम भारत में टेस्ट शतक है, सलामी बल्लेबाज एलेक्स लीज और तेज गेंदबाज मैट पॉट्स भी इंग्लैंड लायंस टूरिंग पार्टी में शामिल हैं।

इंग्लैंड लायंस टीम पूरे दौरे के लिए अहमदाबाद में रहेगी और उसे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीन चार दिवसीय मैचों में भारत ए से खेलना है। दौरे की शुरुआत भारत ए के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच से होगी।

इंग्लैंड लायंस टीम: जोश बोहनोन (कप्तान), केसी एल्ड्रिज, ब्रायडन कारसे, जैक कार्सन, जेम्स कोल्स, मैट फिशर, कीटन जेनिंग्स, टॉम लॉजÞ, एलेक्स लीजÞ, डैन मूसली, कैलम पार्कसिंन, मैट पॉट्स, ओली प्राइस, जेम्स रीव और ओली रॉबिंसन

शेड्यूल:

12-13 जनवरी: इंग्लैंड लायंस बनाम भारत ए, नरेंद्र मोदी स्टेडियम- ग्राउंड बी, अहमदाबाद

17-20 जनवरी: इंग्लैंड लायंस बनाम भारत ए, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

24-27 जनवरी: इंग्लैंड लायंस बनाम भारत ए, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

1-4 फरवरी: इंग्लैंड लायंस बनाम भारत ए, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें