
नई दिल्ली: टीम इंडिया के बल्लेबाजी ऑलराउंडर केदार जाधव ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी। 39 वर्षीय खिलाड़ी ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच आठ फरवरी, 2020 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। चार मैचों की वनडे सीरीज में उन्होंने सिर्फ 35 रन बनाए थे। इस सीरीज में उन्हें सिर्फ दो मुकाबलों में प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाया गया था। केदार जाधव ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू 2014 में किया था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ रांची में पहला वनडे 16 नवंबर 2014 को खेला था। 73 वनडे में जाधव ने 42.09 की औसत से 1389 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो शतक और छह अर्धशतक लगाए। जाधव ने 27 विकेट भी अपने नाम किए। अंतरराष्ट्रीय टी20 की बात करें तो जाधव ने नौ मैचों में 123.23 के स्ट्राइक रेट से 58 रन बनाए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...