Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Lucknow Supergiants के लिए Khesari Lal Yadav ने बनाया गाना

April 22, 2023

Lucknow Supergiants के लिए Khesari Lal Yadav ने बनाया गाना

मुंबई: केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ सुपरजाइंट्स टीम के लिये लिए खेसारी लाल यादव ने खेले सुपरजाइंट्स लखनऊवा गाना बनाया है।देशभर में इन दिनों आईपीएल की धूम है। इस बार आईपीएल में पहले ही भोजपुरी भाषा की एंट्री हो चुकी है। खेसारी लाल यादव ने नया गाना लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम के लिए बनाया है,जिसके कप्तान केएल राहुल हैं। इस गाने का बोल है खेले सुपरजाइंट्स लखनऊवा, जो यूट्यूब चैनल सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज किया गया है।

इस गाने को लेकर खेसारी लाल यादव ने कहा कि यूपी ,बिहार की जुबान भोजपुरी को इस बार आईपीएल में एक सम्मान मिला है। ऐसे में अपनी टीम के लिए एक गाना तो बनता था जो हम लेकर अभी आ गए हैं। यह गाना बेहद धमाकेदार और लखनऊ सुपरजाइंट्स के मनोबल को बढ़ाने वाला है। हमने गाने में लखनऊ सुपरजाइंट्स के दमखम का बखान किया है और हम सभी भोजपुरी भाषियों की कामना है कि आईपीएल का ट्रॉफी लखनऊ सुपरजाइंट्स के नाम ही हो।

वही सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेश हेड बद्रीनाथ झा ने कहा कि खेले सुपरजाइंट्स लखनऊवा सब को नचाने के लिए तैयार है। खेसारी लाल यादव के संग इस गाने पर नाचने की तैयारी कर लीजिए, क्योंकि यह गाना है बहुत भारी और दुनिया के संग नाचेंगे खेसारी। उन्होंने कहा कि हमने भोजपुरिया क्रिकेट लवर्स को ध्यान में रखकर यह शानदार गाना बनाया है इसे आप सभी जरूर सुनिए और खूब आशीर्वाद और प्यार दीजिए।

गाने में खेसारी लाल यादव के साथ शिल्पी राघवानी, नेहा सिंह, खुशी और तान्या झूमती नजर आ रही हैं। इस गाने को आशुतोष तिवारी ने लिखा है और इसमें संगीत शुभम राज ने दिया है।गाने का निर्देशन बद्रीनाथ झा ने किया है जबकि कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा और डीओपी योगेश सिंह हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें