2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल खिताब जिताने वाले मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके कारण कोलकाता नाइट राइडर्स को तगड़ा झटका लगा है। बता दें कि, चंद्रकांत पंडित की कोचिंग में केकेआर ने आईपीएल के 17वें सत्र (2024) का खिताब जीता था। कोलकाता नाइट राइडर्स ने बयान में कहा कि, “मिस्टर चंद्रकांत पंडित ने नए अवसरों की तलाश करने का फैसला किया है और कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य कोच के रूप में अपने पद पर नहीं बने रहेंगे।
हम उनके अमूल्य योगदान के लिए आभारी हैं, जिसमें केकेआर को 2024 में आईपीएल चैंपियनशिप तक ले जाना और एक मजबूत, फ्लैक्सिबल टीम बनाने में मदद करना शामिल है। केकेआर के साथ चंद्रकांत पंडित के तीन साल के कार्यकाल के दौरान, फ्रेंचाइजी ने रिंकू सिंह और हर्षित राणा सहित कई भारतीय खिलाड़ियों को तैयार किया, जबकि मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सफल वापसी की। अरुण 2022 में केकेआर से जुड़े थे और भारतीय टीम के साथ अपने कार्यकाल का भरपूर अनुभव लेकर आए थे।
ये भी पढ़ें : ईरान के शहर तबरीज पर हमला करेगा इजरायल, नक्शा साझा कर लिखा- जगह खाली करें लोग
मेष: दिन शुभ रहेगा...