Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

किंग खान की टीम हुई परेशान, बारिश के कारण इधर उधर घूमती रही केकेआर की टीम

May 8, 2024

किंग खान की टीम हुई परेशान, बारिश के कारण इधर उधर घूमती रही केकेआर की टीम

लखनऊ: खराब मौसम के कारण कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) की टीम का विमान सोमवार शाम कोलकाता में उतर नहीं कर सका और वह लखनऊ से गुवाहाटी, गुवाहाटी से वाराणसी घूमती रही।

केकेआर की मीडिया टीम ने बताया कि टीम को ले जा रहे विमान ने शाम 5:45 पर लखनऊ से उड़ान भरी और उनके विमान को शाम 7.25 बजे उतरना था लेकिन बारिश के कारण उनके विमान को उतरने की इजाजत नहीं मिली। रात 8.46 बजे उन्हें बताया गया कि कोलकाता में भारी बारिश की वजह से उनके विमान को गुवाहाटी भेजा जा रहा है। इसके बाद रात 9.43 बजे पता चला कि हमें वापस कोलकाता जाने के लिए अनुम‍ति मिल गई है और हम रात 11 बजे कोलकाता पहुंचेंगे। इसके बाद देर रात 1.15 बजे सूचना मिली कि मौसम खराब है और विमान काे उतरने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। अब इस वाराणसी भेजा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि टीम मंगलवार को तड़के तीन बजे वाराणसी पहुंची और यहां के ताज गंगाज होटल में रात बितायी। उन्होंने बताया कि अब केकेआर की टीम के विमान को मंगलवार को अपराह्न 1.15 बजे वाराणसी से कोलकाता के लिए उड़ान भरने की उम्‍मीद है।

केकेआर की टीम को शनिवार को अपने घरेलु मैदान पर मुंबई इंडियन के साथ खेलना है। इसके बाद अहमदाबाद में 13 मई को गुजरात टाइटंस और 19 मई को गुवाहाटी में राजस्‍थान रॉयल्‍स के साथ मैच हैं। केकेआर की टीम पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 98 रन से हराकर अंक तालिका में पहले स्थान पर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें