Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जानिए: क्या दोबारा वर्ल्डकप 2023 खेल पाएंगे हार्दिक पंड्या भारतीय कोच ने दिया अपडेट

October 30, 2023

जानिए: क्या दोबारा वर्ल्डकप 2023 खेल पाएंगे हार्दिक पंड्या भारतीय कोच ने दिया अपडेट

वर्ल्डकप 2023 में भारतीय टीम अपने 6 मैच जीत कर अंक तालिका पर पहले नंबर पर बनी हुई है। भारतीय टीम का सातवां मुक़ाबला श्रीलंका के साथ 2 नवंबर को खेला जायेगा। मगर इस मुक़ाबले में ऑल राउंडर हार्दिक का खेलना मुश्किल है. जैसे आपको पता होगा कि बांग्लादेश के ख़िलाफ़ खेलते समय हार्दिक को चोट का सामना करना पड़ा था। पंड्या अब तक 2 मुक़ाबले मिस कर चुके है. श्री लंका के ख़िलाफ़ मैच खेलेंगे या नहीं इस पर अभी तक BCCI ने कोई अपडेट नहीं दिया है।

चोट ठीक ना होने कारन पंड्या को यह भी मैच मिस करना पड़ेगा। क्योंकि पंड्या के बाएं पैर के टखने ने चोट लगी थी और वह मुड़ गया था. उनका लिगमेंट टियर हो गया था। इस पर भारतीय टीम के बोलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे ने कहा कि हम पंड्या के हेल्थ पर कुछ दिनों में अपडेट दे देंगे। इस वर्ल्डकप में हार्दिक की वापसी हो पायेगी या नहीं अभी कुछ नहीं कहा जा सकता . जब हार्दिक की हेल्थ अपडेट आएगी तभी आगे कुछ कहा जा सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें