Site icon Dainik Savera Times

जीत के बावजूद अंकतालिका में दूसरे स्थान पर RCB, कोहली ने ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा, जानें किसके पास है पर्पल कैप

Latest IPL Points Table: आईपीएल 2026 का 34वां मुकाबला शुक्रवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला गया। विराट कोहली और देवदत्त पड्डिकल की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर आरसीबी ने मैच 5 विकेट से जीत लिया। RCB और GT मैच के बाद आइए जानते हैं कि अंकतालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है।

अंकतालिका
पंजाब किंग्स 6 मैचों में 11 अंक के साथ पहले स्थान पर है। RCB 7 मैचों में 10 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स 7 मैच में 10 अंक के साथ तीसरे स्थान, सनराइजर्स हैदराबाद 7 मैचों में 8 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। CSK 7 मैच में 6 अंक के साथ पाचवें स्थान पर है।

ये भी पढ़ें- मौसम की दोहरी मार: भीषण लू के बीच जारी हुई भारी बारिश की चेतावनी

 

दिल्ली कैपिटल्स 6 मैचों में 6 अंक के साथ छठे स्थान पर है। गुजरात टाइटंस 7 मैचों में 6 अंक के साथ सातवें, मुंबई इंडियंस 7 मैचों में 4 अंक के साथ आठवें, LSG 7 मैचों में 4 अंक के साथ नौवें, और कोलकाता नाइट राइडर्स 7 मैचों में 3 अंक के साथ दसवें स्थान पर है।

ऑरेंज कैप
जीटी के खिलाफ 44 गेंदों पर 4 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 81 रन की पारी खेल प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने वाले विराट कोहली सीजन के शीर्ष स्कोरर बन गए हैं। विराट ने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम कर लिया है। विराट के 7 मैचों में 328 रन हो गए हैं। अभिषेक शर्मा 7 मैचों में 323 रन के साथ दूसरे और हेनरिक क्लासेन 7 मैचों में 320 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

ये भी पढ़ें- आज जारी होंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे, DigiLocker पर मिनटों में ऐसे देखें Result

 

पर्पल कैप
पर्पल कैप पर चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज का कब्जा बरकरार है। कंबोज ने 7 मैचों में 14 विकेट लिए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रिंस यादव 7 मैचों में 13 विकेट के साथ दूसरे और सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान मलिंगा 7 मैचों में 12 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर हैं।

Exit mobile version