Today weather 25 April 2026: इन दिनों देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहा है। उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। वहीं, दूसरी ओर पूर्वोत्तर, पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं से राहत मिलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 29 अप्रैल तक देश में यह दोहरा मौसम पैटर्न बना रहेगा।
मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, विदर्भ, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 27 अप्रैल तक लू चलने की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों के अलावा झारखंड, ओडिशा और केरल में भी गर्मी का प्रकोप बना रहने का अनुमान है। इन क्षेत्रों में लोगों को दिन के समय बाहर निकलने से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
ये भी पढ़ें- आज का राशिफल: सिंह और धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल
पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। कई राज्यों में अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है। राजस्थान के श्री गंगानगर में 44.5°C के साथ सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया।
असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं का अनुमान है। 25 से 29 अप्रैल के बीच अरुणाचल प्रदेश में अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है, जबकि असम और मेघालय में भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।
ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 25 अप्रैल 2026
इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 25 से 30 अप्रैल के बीच बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
पंजाब, हरियाण और चंडीगढ़ में 26 से 29 अप्रैल के बीच बारिश की संभावना है, जबकि उत्तर प्रदेश में 28 से 30 अप्रैल और राजस्थान में 27 से 29 अप्रैल के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बरसात के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...