Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रीलंका-पाकिस्तान टी20 शृंखला में लैथम करेंगे कप्तानी

March 27, 2023

श्रीलंका-पाकिस्तान टी20 शृंखला में लैथम करेंगे कप्तानी

क्राइस्टचर्च: अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली घरेलू टी20 शृंखला में टॉम लैथम न्यूज़ीलैंड की कप्तानी करेंगे। न्यूज़ीलैंड क्रिकेट (एनज़ेडसी) ने सोमवार को यह जानकारी दी। एनज़ेडसी ने बताया कि करीब दो साल बाद खेल के सबसे छोटे प्रारुप में वापसी कर रहे लैथम पाकिस्तान दौरे पर भी कीवी टीम की कमान संभालेंगे। न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज दो अप्रैल से खेली जायेगी, जबकि न्यूजीलैंड का पाकिस्तान दौरा 14 अप्रैल से शुरु होगा।

इस दौरान केन विलियम्सन और टिम साउदी के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में व्यस्त होने के कारण लैथम को ब्लैक कैप्स की कमान सौंपी गयी है।
न्यूज़ीलैंड के कोच माइक स्टीड ने कहा, ‘‘हमने इस साल भारत के खिलाफ टॉम की क्षमता और उनका शॉट चयन देखा। वह 2021 मं बंगलादेश दौरे पर एक अनुभवहीन टी20 टीम की कमान संभाल चुके हैं और कोविड के दौरान हम उनके कप्तानी कौशल से बेहद प्रभावित हुए थे।’’

लैथम की टीम अप्रैल के पहले सप्ताह में आॅकलैंड, डुनेडिन और क्वीन्सटाउन में श्रीलंका का सामना करेगी, जिसके बाद वे 14 से 24 अप्रैल के बीच लाहौर (तीन) और रावलपिंडी (दो) में पांच टी20 खेलने के लिये पाकिस्तान रवाना होंगे।श्रीलंका और पाकिस्तान टी20 सीरीज के लिये न्यूज़ीलैंड स्क्वाड : टॉम लैथम (कप्तान), चाड बोवेस, मार्क चैपमैन, मैट हेनरी, बेन लिस्टर, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट (सिर्फ श्रीलंका सीरीज), हेनरी शिपले, ईश सोढ़ी, विल यंग।(डेन क्लीवर, कोल मैककोन्ची और ब्लेयर टिकनर को सिर्फ पाकिस्तान दौरे के लिये टीम में चुना गया है।)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें