Last Updated: September 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में मेसी के निशाने पर 5 बड़े रिकॉर्ड, इतिहास रचने का सुनहरा मौका

July 18, 2026

फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में मेसी के निशाने पर 5 बड़े रिकॉर्ड, इतिहास रचने का सुनहरा मौका

खेल डेस्क : फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना की भिड़ंत स्पेन के साथ होगी। खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी के टारगेट पर पांच बड़े रिकॉर्ड्स होंगे, जिन्हें वह अपने नाम करना चाहेंगे।

मेसी का प्रदर्शन इस विश्व कप में कमाल का रहा है। वह टूर्नामेंट में अब तक 8 गोल कर चुके हैं। मेसी अगर फाइनल मुकाबले में एक और गोल करने में सफल रहते हैं, तो वह खिताबी मैच में गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड निल्स लीडहोल्म के नाम दर्ज है, जिन्होंने 1958 में 35 साल और 264 दिन की उम्र में फाइनल मुकाबले में गोल किया था।

अर्जेंटीना के कप्तान मेसी अगर स्पेन के खिलाफ फाइनल मुकाबले में एक गोल करने में कामयाब रहते हैं, तो वो टीम की ओर से फीफा विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। मेसी के पास गिलर्मो स्टाबिले के रिकॉर्ड को तोड़ने का सुनहरा मौका होगा। स्टाबिले ने 1930 में खेले गए विश्व कप में 8 गोल किए थे। मेसी भी फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 8 गोल कर चुके हैं।

ये भी पढे़ं :–  https://dainiksaveratimes.com/sports/rohit-sharma-lords-record-india-vs-england/

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना अगर स्पेन को हराकर अपने खिताब का बचाव करने में सफल रहती है और मेसी इस मैच में गोल कर देते हैं तो वह एक बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेंगे। मेसी विश्व कप में विजेता टीम की ओर से सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी यह रिकॉर्ड रोनाल्डो के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2002 में चैंपियन बनी ब्राजील की ओर से 8 गोल किए थे।

खिताबी मुकाबले में अगर मेसी गोल करते हैं, तो वह विश्व कप के दो फाइनल में गोल करने वाले दुनिया के छठे खिलाड़ी बन जाएंगे। मेसी ने 2022 में हुए विश्व कप के फाइनल मुकाबले में दो गोल किए थे। इससे पहले, यह कारनामा ब्राजील के वावा और पेले, जर्मनी के पॉल ब्रेटनर, फ्रांस के जिनेदिन जिदान और किलियन एम्बाप्पे कर चुके हैं।

लियोनेल मेसी स्पेन के खिलाफ खिताबी मुकाबले में उतरने के साथ ही फीफा विश्व कप के फाइनल में खेलने वाले सबसे उम्रदराज (39 साल, 25 दिन) आउटफील्ड खिलाड़ी बन जाएंगे। मेसी की अगुवाई में अर्जेंटीना का प्रदर्शन इस विश्व कप में शानदार रहा है और टीम ने अजेय रहते हुए फाइनल का टिकट हासिल किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें