खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर के घर खुशियों ने दस्तक दी है। नए साल से ठीक पहले उनके परिवार में नन्हा मेहमान आया है। शार्दुल की पत्नी मिताली पारुलकर ने एक बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी के बाद शार्दुल के फैंस और क्रिकेट जगत से उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
इंस्टाग्राम पर शार्दुल ठाकुर ने दी खुशखबरी
शार्दुल ठाकुर ने इस खास पल को अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर साझा किया। उन्होंने एक पोस्टर शेयर किया, जिस पर लिखा था– हमें एक बेटा हुआ है। दुनिया में आपका स्वागत है। इसके साथ ही शार्दुल ने अपनी पत्नी मिताली के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
9 महीने तक छुपा कर रखा था ये खास ‘सीक्रेट’
शार्दुल ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम कैप्शन में बेहद भावुक शब्दों में अपने दिल की बात कही। उन्होंने लिखा– माता-पिता के दिल में छिपा, खामोशी, विश्वास और अथाह प्यार से सुरक्षित। हमारा छोटा सा सीक्रेट आखिरकार आ गया है। स्वागत है, प्यारे बेटे—वह सपना जिसे हमने 9 खूबसूरत महीनों तक चुपचाप संजोए रखा। यह पोस्ट पढ़कर फैंस भावुक हो गए और कमेंट्स में शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई।
View this post on Instagram
शादी के दो साल बाद बने माता-पिता
बता दें कि शार्दुल ठाकुर और मिताली पारुलकर ने 28 फरवरी 2023 को शादी की थी। इससे पहले दोनों ने नवंबर 2021 में सगाई की थी। शादी के करीब दो साल बाद अब दोनों माता-पिता बन गए हैं।
देखें वीडियोः इंश्योरेंस लालच में पिता को सांप से काटवाया, 3 करोड़ का मामला
स्कूल के दिनों से एक-दूसरे को जानते हैं शार्दुल और मिताली
शार्दुल और मिताली की लव स्टोरी भी काफी खास है। दोनों स्कूल के दिनों से एक-दूसरे को जानते हैं। पहले अच्छी दोस्ती और फिर यह रिश्ता शादी तक पहुंचा। मिताली न सिर्फ शार्दुल की पत्नी हैं, बल्कि हर मुश्किल समय में उनका मजबूत सहारा भी रही हैं।
कौन हैं मिताली पारुलकर?
मिताली पारुलकर कोल्हापुर की रहने वाली हैं और पेशे से एक बेकरी एक्सपर्ट (बेकर) हैं। वह अपने काम को लेकर काफी पैशनेट हैं। शार्दुल अक्सर उन्हें अपना “पावर हाउस” कहते हैं, जो उन्हें हर कदम पर मोटिवेट करती हैं।
फैंस और क्रिकेट जगत से मिल रही बधाइयां
शार्दुल ठाकुर के पिता बनने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस, क्रिकेटर्स और सेलेब्स ने उन्हें और मिताली को ढेर सारी शुभकामनाएँ दीं। सभी नन्हे मेहमान के स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः Indonesia में दर्दनाक सड़क हादसा, 15 लोगों की मौत, दर्जनों घायल
मेष: दिन शुभ रहेगा...