Last Updated: November 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

LLC मास्टर्स: Chris Gayle का अर्धशतक, World Giants ने India Maharajas को हराया

March 16, 2023

LLC मास्टर्स: Chris Gayle का अर्धशतक, World Giants ने India Maharajas को हराया

विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल की 57 रन की शानदार पारी से वर्ल्ड जायंट्स ने इंडिया महाराजा को लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) मास्टर्स के पांचवें मैच में तीन विकेट से हरा दिया। वेस्ट इंडीज के गेल ने 46 गेंदों की अपनी पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया। हालांकि गेल के आउट होने के बाद वर्ल्ड जायंट्स को जीत तक पहुंचने के लिए संघर्ष करना पड़ा और बुधवार रात को उसने आठ गेंद शेष रहते जीत अपने नाम की।

इंडिया महाराजा ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 136 रन बनाये। सुरेश रैना ने 49 और मानविंदर बिस्ला ने 36 रन का योगदान दिया। ब्रेट ली ने 18 रन पर तीन विकेट लिए। वर्ल्ड जायंट्स ने 18.4 ओवर में सात विकेट पर 139 रन बनाकर जीत हासिल की। गेल के अर्धशतक के अलावा शेन वाटसन ने 26 रन बनाये। युसूफ पठान ने 14 रन पर दो विकेट लिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें