Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

लगातार विकेट खोने से मैच गंवाना पड़ा: हार्दिक पांड्या

August 4, 2023

लगातार विकेट खोने से मैच गंवाना पड़ा: हार्दिक पांड्या

तरौबा: भारत के टी20 कप्तान हार्दकि पांड्या ने पहले टी20 मैच में अपनी टीम के पिछड़ने और वेस्ट इंडीज से चार रन के करीबी अंतर से हार का कारण बीच के ओवरों में तेजी से विकेट गिरना बताया है। पांच मैचों की सीरीज का यह पहला मैच था। मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते हुए 20 ओवरों में 149/6 पर सिमट गई। भारत की ओर से खराब शुरुआत के बाद तिलक वर्मा (39) और हार्दकि पंड्या (19) और फिर संजू सैमसन (12) ने स्कोर 113/4 पर पहुंचाया।

लेकिन भारत ने तीन गेंदों के भीतर 113 के स्कोर पर पांड्या और सैमसन दोनों को खो दिया और अंतत: 20 ओवरों में 145/9 तक ही सीमित रह गया। पांड्या को जेसन होल्डर (2-19) ने बोल्ड किया जबकि सैमसन रन आउट हुए। पांड्या ने कहा कि लगातार दो विकेट गंवाने से मैच में भारत की हार हुई। मैच के बाद पांड्या ने कहा, ‘पूरे खेल के दौरान, हम नियंत्रण में थे। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि टी20 क्रिकेट में अगर आप विकेट खो देते हैं, तो लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल हो जाता है। जब हमने (लगातार) कुछ विकेट खो दिए…तो हमें इसकी कीमत चुकानी पड़ी।‘

भारत के कप्तान ने कहा कि उनकी टीम ने गलतियां की जिसके कारण उन्हें मैच गंवाना पड़ा और पांच मैचों की श्रृंखला हार से शुरू हुई। सीरीज के आखिरी दो मैच संयुक्त राज्य अमेरिका के लॉडरहिल में खेले जाएंगे। पांड्या ने कहा कि तीन स्पिनरों को शामिल करने का फैसला खेल की परिस्थितियों के कारण था। कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल के साथ भारत मैच में उतरा। अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार फ्रंटलाइन पेसर थे।

पांड्या ने कहा, ‘तीन स्पिनरों को रखना परिस्थितियों के अनुरूप था। हम चाहते थे कि युजी और कुलदीप एक साथ खेलें और अक्षर बल्लेबाजी में रन बनाएं। मध्यम गति के गेंदबाज मुकेश का भारत के लिए पदार्पण करना शानदार था।‘ पांड्या मध्यक्रम के बल्लेबाज तिलक वर्मा की बल्लेबाजी से भी खुश थे, जिन्होंने भारत के लिए अपने पदार्पण मैच में 22 गेंदों में 39 बनाकर शीर्ष स्कोर बनाया। पांड्या ने मुंबई इंडियन के बल्लेबाज के बारे में कहा, ‘तिलक ने जिस तरह से अपनी पारी की शुरुआत की, उसे देखकर बहुत खुशी हुई। उन्होंने अपने टी20 करियर की शुरुआत दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर की थी।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें