Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pakistan और Australia के बीच पहले टेस्ट में Lyon की नजरें 500वें विकेट पर 

December 13, 2023

Pakistan और Australia के बीच पहले टेस्ट में Lyon की नजरें 500वें विकेट पर 

पर्थ:आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में आफ स्पिनर नाथन लियोन की नजरें 500वें टेस्ट विकेट पर लगी होंगी। आस्ट्रेलिया के अनुभवी गेंदबाज लियोन के 496 विकेट हो चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में 500 से अधिक विकेट लेने वाले आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों में सिर्फ शेन वॉर्न (708) और ग्लेन मैकग्रा (563) हैं। लियोन ने पर्थ में तीन टेस्ट में 22 विकेट लिये हैं।

पाकिस्तानी टीम के निदेशक मोहम्मद हफीज ने कहा ,‘‘उपमहाद्वीप से होने के कारण हम आफ स्पिनरों को बखूबी खेलते हैं। पिछली कुछ श्रृंखलाओं में लियोन के खिलाफ हमारा स्ट्राइक रेट अच्छा रहा है।हम आगे भी यही कोशिश करेंगे। आस्ट्रेलियाई उपकप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा,‘‘लियोन टीम में आक्रामकता और नियंत्रण दोनों लेकर आते हैं।

वह आक्रामक होने के साथ रक्षात्मक गेंदबाजी भी कर सकते हैं।उवह 500 विकेट के करीब है जो बहुत बड़ी उपलब्धि है।पाकिस्तानी टीम आस्ट्रेलिया में कभी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है। दोनों टीमों के बीच आस्ट्रेलिया में हुए मुकाबलों में से आस्ट्रेलिया ने 26 और पाकिस्तान ने चार जीते हैं जबकि सात मैच ड्रॉ रहे।

दोनों टीमों की आखिरी टक्कर 2022 में पाकिस्तान में हुई थी।जब आस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की श्रृंखला1.0 से जीती थी। आस्ट्रेलिया इस श्रृंखला में विश्व टेस्ट चैम्पियन के तौर पर और पूरी मजबूत टीम लेकर उतर रहा है। मिचेल मार्श ने हरफनमौला के तौर पर कैमरन ग्रीन की जगह ली है और लियोन चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें