Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मनिका बत्र करियर की सर्वश्रेष्ठ 24वीं विश्व रैकिंग पर

May 14, 2024

मनिका बत्र करियर की सर्वश्रेष्ठ 24वीं विश्व रैकिंग पर

नई दिल्ली। शीर्ष महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा सऊदी स्मैश में शानदार प्रदर्शन के बाद करियर की सर्वश्रेष्ठ एकल रैकिंग 24 पर पहुंच गईं और विश्व रैकिंग में शीर्ष 25 में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी बनीं। टूर्नामेंट से पहले 39वें स्थान पर काबिज 28 वर्षीय खेल रत्न पुरस्कार विजेता मनिका ने जेद्दा में क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई और अपने इस प्रदर्शन से 15 स्थान की लंबी छलांग लगाने में सफल रहीं। व्यक्तिगत और टीम श्रेणियों में 2018 राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता मनिका ने सऊदी स्मैश में अंतिम आठ के सफर के दौरान कई बार की विश्व चैंपियन और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता चीन की वैंग मान्यु (दूसरी वरीयता प्राप्त) को हराकर उलटफेर किया था।

यह पहली बार था जब कोई भारतीय महिला खिलाड़ी टूर्नामेंट में इतनी आगे बढ़ी। मनिका को इस प्रदर्शन के लिए 350 अंक मिले। मनिका ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि रैकिंग में सुधार सही समय पर हुआ है क्योंकि उनका लक्षय़ पेरिस ओलंपिक में जगह पक्की करना है। मनिका ने लिखा, ‘‘पेरिस 2024 की राह पर काफी आत्मविश्वास बढ़ा। शीर्ष 25 में जगह बनाना और आईटीटीएफ रैकिंग के महिला एकल में किसी भारतीय द्वारा अब तक हासिल की गई सर्वश्रेष्ठ रैकिंग।’’

मनिका ने अपनी सफलता के लिए अपने कोच अमन बालगु और बेलारूस के ट्रेनिंग जोड़ीदार किरिल बारबानोव को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, ‘‘आपके आशीर्वाद और समर्थन के लिए सभी को धन्यवाद। विशेष रूप से निरंतर समर्थन के लिए मेरे कोच अमन बालगु, मेरे साथी किरिल बारबानोव और मेरे परिवार को। पेरिस 2024 की तरफ आगे और ऊपर बढ़ी।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें