Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

AUS vs SL Test : श्रीलंकाई दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम का एलान, ये होंगे कप्तान

January 9, 2025

AUS vs SL Test : श्रीलंकाई दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम का एलान, ये होंगे कप्तान

AUS vs SL Tes : मेलबर्न। नाथन मैकस्वीनी को श्रीलंका दौरे के लिये आस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में शामिल किया गया है जबकि तीन सप्ताह पहले ही उन्हें टीम से बाहर किया गया था। आस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने दो टेस्ट के दौरे के लिये बृहस्पतिवार को टीम का ऐलान किया जिसमें कई नये चेहरों को जगह दी गई है। आस्ट्रेलिया ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत को 3 . 1 से हराकर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में जगह बनाई। नियमित कप्तान पैट कमिंस अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण ब्रेक पर है लिहाजा स्टीव स्मिथ आस्ट्रेलिया की कमान संभालेंगे। मैकस्वीनी ने भारत के खिलाफ पहले तीन टेस्ट में 14 . 4 की औसत से 72 रन बनाये जिसके बाद उनकी जगह सैम कोंस्टास को मेलबर्न में बाक्सिंग डे टेस्ट में टीम में शामिल किया गया। श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट 29 जनवरी से और दूसरा छह फरवरी से खेला जायेगा। एक वनडे मैच 13 फरवरी को गॉल में ही होगा।

आस्ट्रेलिया टीम :
स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबोट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मैट कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मरफी, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें