MI vs PBKS Today Match : पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज IPL 2025 का दूसरा क्वालीफ़ायर खेला जाएगा। पंजाब किंग्स के पास ये दूसरा और आखिरी मौका होगा कि वह फाइनल में पहुंच सके। आज एक तरफ मुंबई इंडियंस होगी जो अपने शुरूआती मैच हारने के बाद भी आज क्वालीफायर खेल रही है तो दूसरी ओर पंजाब किंग्स होगी जिसने लीग मैचों के दौरान अच्छे प्रदर्शन के दम पर टेबल टॉप किया था। मुंबई और पंजाब के बीच खेले जाने वाले आज के मैच में किसका पलड़ा भारी रहने वाला है आइये जानते है…
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस सीजन के 7 मैचों में ज्यादा मैच है हाई स्कोरिंग वाले रहे। इस मैदान पर 200 रन का आंकड़ा छूना आम बात है। यदि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम यहां अधिक रन नहीं बनाती है तो उसका मैच जीतना बहुत कठिन हो जाता है। बता दें कि IPL के इस सीजन में इस मैदान का सबसे बड़ा स्कोर 243 रनों का है, जिसे पंजाब किंग्स ने ही बनाया है। यह आंकड़ा पंजाब किंग्स को मानसिक मजबूती प्रदान करेगा। यहां खेले गए मैचों की 14 पारियों में 9 बार स्कोर 200 से अधिक रहा है।
इस मैदान का इतिहास बड़ा रोमांचक रहा है। बता दें कि 2010 में इस मैदान पर IPL का पहला मैच खेला गया था। गुजरात टाइटंस टीम बनने के बाद 2022 में इसे टीम का होम ग्राउंड बना दिया गया। यहां पर अब तक IPL के 42 मैच खेले गए है। जिसमें से 21 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम तो 21 बार पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती है। यहां पर टॉस हारने वाली टीम 23 बार तो टॉस जीतने वाली टीम 19 बार जीती है।
MI vs PBKS
अगर बात पंजाब और मुंबई के बीच खेले गए मैचों की करें तो इसमें मुंबई का पलड़ा थोड़ा बारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 32 मैचों में से 17 बार मुंबई तो 15 बार पंजाब ने जीत दर्ज की है।
पिच रिपोर्ट-
आज के मैच में पिच बल्लेबाजी के अनुकूल रहने की पूरी उम्मीद है। यहाँ की आउटफील्ड तेज रहती है और गेंद भी बल्ले पर अच्छे से आती है। यहां के रिकार्ड्स के अनुसार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 215 से 220 का आंकड़ा छूना होगा नहीं तो गेंदबाजों को स्कोर डिफेंड करना मुश्किल हो जाएगा। इस पिच पर स्पिनर्स के लिए अधिक मदद है।
आज के मैच की संभावित प्लेइंग 11-
पंजाब:
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेट कीपर), नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार, काइल जैमीसन, विजय कुमार वैशाख
मुंबई:
रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), राज अंगद बावा, मिशेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, रिचर्ड ग्लीसन.
मेष: दिन शुभ रहेगा...