Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Miami Open Tennis: रायबकिना ने ट्रेविसन को हरा लगातार 12वीं जीत दर्ज की

March 29, 2023

Miami Open Tennis: रायबकिना ने ट्रेविसन को हरा लगातार 12वीं जीत दर्ज की

मियामी गार्डन्स: मौजूदा वबलडन चैंपियन ऐलेना रायबकिना ने मियामी ओपन टेनिस के क्वार्टर फाइनल में 25वीं वरीयता प्राप्त मार्टिना ट्रेविसन पर 6-3, 6-0 की जीत आसान जीत दर्ज की ।रायबकिना ने इस दौरान लगातार 10 ऐस लगाये और वह लगातार 12वें मुकाबले में अजेय रहीं।कजाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर रही 23 साल की इस खिलाड़ी की यह साल की 20वीं जीत है। इस दौरान उन्हें चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

सेमीफाइनल में उनके सामने तीसरी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला की चुनौती होगी। पेगुला ने अमेरिका की दो खिलाड़ियों के मुकाबले में 27वें स्थान पर काबिज अनास्तासिया पोटापोवा को बारिश से प्रभावित मैच में 4-6, 6-3, 7-6 से हराया।पुरुषों के चौथे दौर के मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त स्टेफानोस सितसिपास को करेन खाचानोव ने 7-6 , 6-4 से हराया, जबकि गत चैंपियन कार्लोस अलकराज, टेलर फ्रिट्ज और जननिक सिनर जैसे वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों ने अपने-अपने मुकाबलों को सीधे सेट में जीता।

एटीपी रैंंिकग में पिछले सप्ताह शीर्ष पर पहुंचे अलकारज ने आॅस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनलिस्ट टॉमी पॉल को 6-4, 6-4 से हराया। क्वार्टर फाइनल में उनके सामने फ्रिट्ज की चुनौती होगी। नौवीं वरीयता प्राप्त अमेरिका के फ्रिट्ज ने होलगर रूने पर 6-3, 6-4 की जीत दर्ज की। दसवीं वरीयता प्राप्त सिनर ने छठी वरीयता प्राप्त आंद्रे रुबलेव को 6-2, 6-4 से शिकस्त दी। सिनर के सामने अब गैर वरीय एमिल रूसुवुओरी की चुनौती होगी। रूसुवुओरी ने बॉटिक वैन डे जैंडस्चुल्प को 4-6, 6-4, 7-5 से हराया।

 

Miami Open Tennis: Rybakina beat Trevisan to record 12th consecutive victory

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें