Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

World Cup ट्रॉफी पर पैर रखने पर आया मिशेल मार्श का रिएक्शन…जानिए क्या बोले

December 1, 2023

World Cup ट्रॉफी पर पैर रखने पर आया मिशेल मार्श का रिएक्शन…जानिए क्या बोले

स्पोर्ट्स डेस्क: वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। वहीं वर्ल्ड कप ट्राफी अपने नाम करने के बाद आस्ट्रेलियाई हरफनमौला मिशेल मार्श की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वो ट्राफी पर पैर रखे हुए नजर आए थे। उस फोटो पर अब मिशेल मार्श का रिएक्शन आया है। मार्श ने कहा कि ट्रॉफी पर पैर रखना अपमानजनक नहीं था और वह दोबारा ऐसा कर सकते हैं।

 

भारत को छह विकेट से हराकर छठी बार विश्व कप जीतने के बाद आस्ट्रेलियाई कप्तान ने अपने इंस्टाग्राम पर मार्श की एक तस्वीर डाली जिसमें उनका पैर ट्रॉफी पर था। मार्श ने ‘सेन रेडियो’ से कहा ,‘‘ इस तस्वीर में कुछ भी अपमानजनक नहीं था। मैंने इतना सोचा नहीं। सोशल मीडिया भी नहीं देखा जबकि हर कोई मुझे बता रहा है कि इस पर विवाद पैदा हो गया है।

 

यह पूछने पर कि क्या वह दोबारा ऐसा करेंगे, मार्श ने कहा ,‘‘ ईमानदारी से कहूं तो शायद हां।’’ बता दें कि भारतीय क्रिकेट फैंस को मार्श की यह हरकत बिल्कुल पसंद नहीं आई थी। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा था ,‘‘इस ट्रॉफी के लिए दुनिया की सभी टीमों में मुकाबला था। आप इस ट्रॉफी को सिर पर रखना चाहते थे। उसी ट्रॉफी पर पैर रखा हुआ देखकर मुझे खुशी नहीं हुई।’’

ऐसा करना गलत

विश्व कप जीतने के चार दिन बाद भारत और आस्ट्रेलिया पांच मैचों की T20 सीरीज के लिए फिर आमने-सामने थे। आस्ट्रेलिया के सात खिलाड़ियों को वनडे विश्व कप के बाद T20 सीरीज के लिए भारत में रूकना पड़ा। उनमें से छह खिलाड़ी वापिस लौट गए और विश्व कप विजेता टीम में से सिर्फ ट्रेविस हेड हें जो बाकी दो मैच भी खेलेंगे।

 

इस पर मार्श ने कहा कि जिन खिलाड़ियों को यहां रूकना पड़ा, उनके लिए ज्यादती थी। हमें इस बात का सम्मान करना है कि हम ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हैं और भारत के खिलाफ सीरीज बड़ी होती है। लेकिन इसका मानवीय पहलू यह भी है कि हमने अभी-अभी विश्व कप जीता है और घर जाकर परिवार के साथ जश्न मनाना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ उम्मीद है कि आगे बड़े टूर्नामेंटों के बाद ऐसी सीरीज नहीं होंगी।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें