Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोहम्मद शमी घुटने की सर्जरी के बाद IPL 2024 से हुए बाहर, अस्पताल से भावुक तस्वीरें हुई वायरल

February 28, 2024

मोहम्मद शमी घुटने की सर्जरी के बाद IPL 2024 से हुए बाहर, अस्पताल से भावुक तस्वीरें हुई वायरल

नई दिल्ली: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का सोमवार को लंदन में पैर का ऑपरेशन हुआ है। इस कारण वह 22 मार्च से 26 मई तक होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में नहीं खेल पायेंगे। शमी ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने पैर के ऑपरेशन के बाद की फोटो जारी की है।

उनकी चोट की वजह से शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका है। क्योंकि इससे पहले ही वह हार्दिक पांड्या को खो चुकी है। हार्दिक मुंबई इंडियंस में चले गये है। आईपीएल 2023 में उपवजिेता रही गुजरात के लिए उन्होंने तब सबसे अधिक विकेट लिए थे।

जनवरी में शमी को घुटने में दर्द महसूस हुआ था लेकिन उन्हें उम्मीद थी कि वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में वापसी कर लेंगे, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी जाने के बाद वह सीरीज से बाहर हो गए।
शमी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी टेस्ट टीम का हिस्सा थे लेकिन घुटने में दर्द की वजह से उन्होंने अपना नाम वापस लिया और बाद में सफेद गेंद सीरीज से बाहर हो गए।

उल्लेखनीय है कि एकदिवसीय विश्वकप के बाद से शमी कोई क्रिकेट नहीं खेले हैं। उन्होंने विश्वकप में भारत को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी और सात मैचों में 10.70 की औसत और 12.20 के स्ट्राइक रेट से 24 विकेट लेकर टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे।
आईपीएल के पांच दिन बाद वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी-20 विश्वकप में शमी के खेलने की संभावना कम है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें