Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोहन बागान एसजी ने आईएसएल में ओडिशा एफसी के खिलाफ अंक बांटे

December 7, 2023

मोहन बागान एसजी ने आईएसएल में ओडिशा एफसी के खिलाफ अंक बांटे

कोलकाता: मोहन बागान सुपर जायंट ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मैच में ओडिशा एफसी के खिलाफ 2-2 से ड्रा खेला।बुधवार रात यहां विवेकानंद युवा भारती क्रीरंगन में खेले गये मुकाबले में मोहन बागान सुपर जाइंट के अरमांडो सादिकु ने पहले हाफ में दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए दो गोल दागते हुए स्कोर को बराबर किया।

ओडिशा के अहमद जाहौर के पहले हाफ में दो गोल कर अपनी टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी थी। इसके बाद 58वें मिनट में स्टार फॉरवर्ड अरमांडो सादिकु ने मोहन बागान सुपर जाइंट के लिए गोल कर उनकी उम्मीदों को फिर से जगा दिया। सादिकु ने चोट के समय में अपना ब्रेस पूरा करते हुए स्कोर 2-2 से बराबर पर ला दिया। ओडिशा एफसी अपना अगला आईएसएल मैच 17 दिसंबर को हैदराबाद एफसी के खिलाफ खेलेगा, जबकि मोहन बागान 15 दिसंबर को गुवाहाटी में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी से भिड़ेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें