Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय टीम पर हुई पैसों की बरसात, BCCI ने 125 करोड़ रुपये देने का किया ऐलान, उपविजेता टीम को मिली इतनी राशि

July 1, 2024

भारतीय टीम पर हुई पैसों की बरसात, BCCI ने 125 करोड़ रुपये देने का किया ऐलान, उपविजेता टीम को मिली इतनी राशि

भारत ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीत लिया है। बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हरा दिया। अब भारतीय टीम पर पैसों की बारिश हुई है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही आईसीसी ने प्राइज मनी की घोषणा की थी। आईसीसी ने टूर्नामेंट में प्राइज मनी का बजट 93.51 करोड़ रुपये रखा था, जो कि एक रिकॉर्ड है। यह पिछले सभी आईसीसी टी20 विश्व कप टूर्नामेंट से ज्यादा है।

वहीं, पिछले साल भारत में हुए वनडे विश्व कप में प्राइज मनी का बजट 82.93 करोड़ रुपये था और जय शाह ने बताया है कि बीसीसीआई की तरफ से भारतीय टीम को बतौर प्राइज मनी 125 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए T20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के लिए भारतीय टीम को बधाई दी. साथ ही कहा कि उन्हें टीम इंडिया के लिए 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। उप-विजेता टीम दक्षिण अफ्रीका को 10.64 करोड़ रुपये (1.28 मिलियन अमेरिकी डॉलर) प्राइज मनी मिली।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें