Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Netherlands vs Morocco: रोमांचक मुकाबले में मोरक्को ने नीदरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया

June 30, 2026

Netherlands vs Morocco: रोमांचक मुकाबले में मोरक्को ने नीदरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया

मॉन्टेरी: मोरक्को ने फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-32 के रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को निर्धारित समय में 1-1 से बराबर रहने के बाद हुए पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हार दिया। इसके साथ ही मोरक्को ने प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

 

मॉन्टेरी स्टेडियम में मंगलवार को खेला गया यह मुकाबला निर्धारित 90 मिनट और 30 मिनट के अतिरिक्त समय तक बेहद रोमांचक रहा। मैच का पहला हॉफ में कई मौकों के बावजूद दोनों टीमों गोल करने में विफल रही। नीदरलैंड ने मैच को नियंत्रित करने का प्रयास किया जबकि मोरक्को ने जवाबी हमले किए।

20वें मिनट में मोरक्को के नील एल आयनाउई ने एक बेहतरीन हेडर लगाया, जिसे डच गोलकीपर बार्ट वर्ब्रूगेन ने हवा में गोता लगाकर रोक दिया। 44वें मिनट में नीदरलैंड के मिकी वैन डी वेन ने शानदार किक मारी, लेकिन मोरक्को गोलकीपर यासीन बूनू ने उसे विफल कर दिया।

दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने आक्रामक प्रदर्शन। नीदरलैंड के कोडी गाकपो के पास पर क्रिस्टेंसियो समरविले ने 75वें मिटन में गोलकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। इसके बाद इंजरी समय (90 1) मिनट में मोरक्को के चेम्सडीन ताल्बी के क्रॉस पर डिफेंडर इसा डिओप ने शानदार गोल दागकर स्कोर 1-1 बराबर कर दिया। अतिरिक्त समय में भी मुकाबले में निर्णायक गोल नहीं हो सका। इसके बाद हुये पेनल्टी शूटआउट में मोरक्को ने तीन तथा नीदरलैंड की ओर से दो गोल हुये।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें