Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुंबई सिटी एफसी ने चेन्नईयिन एफसी को 1-0 से हराया

April 20, 2023

मुंबई सिटी एफसी ने चेन्नईयिन एफसी को 1-0 से हराया

मंजेरी: मुंबई सिटी एफसी ने ग्रुप डी मैच के रोमांच से भरे अंतिम मुकाबले में चेन्नईयिन एफसी को 1-0 से हराया लेकिन सुपर कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह सुरक्षित करने के लिए उसका यह प्रयास पर्याप्त नहीं था।बुधवार की रात को खेले गए इस मैच में मुंबई सिटी एफसी की तरफ से आयुष चिकारा ने गोल किया जो इस टीम के लिए उनका पहला गोल भी था। उनका यह गोल आखिर में निर्णायक साबित हुआ।लेकिन नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड की र्चिचल ब्रदर्स पर 6-3 की जीत के कारण मुंबई सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाया और उसकी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें