Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

WPL, MI vs DC, 3rd Match: मुंबई ने दिल्ली को 50 रनों से दी मात, नेट शीवर-ब्रंट और हरमनप्रीत कौर ने खेली शानदार पारी

January 11, 2026

WPL, MI vs DC, 3rd Match: मुंबई ने दिल्ली को 50 रनों से दी मात, नेट शीवर-ब्रंट और हरमनप्रीत कौर ने खेली शानदार पारी

Womens Premier League 2026: महिला प्रीमियर लीग का तीसरा मुक़ाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बिच खेला जा रहा है। यह मैच नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया कि साइका इशाक इस मैच में नहीं खेलेंगी। उनकी जगह त्रिवेणी वशिष्ठ को मौका दिया गया है। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली मुंबई की नजरें आरसीबी से मिली शुरुआती हार को भुलाकर लय हासिल करने पर होंगी।


 

मुंबई ने दिल्ली को 50 रन से हराया

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हरा दिया। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नेट शीवर-ब्रंट और हरमनप्रीत कौर की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 195 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 19 ओवर में सिर्फ 145 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। उनके लिए चिनेले हेनरी ने सर्वाधिक 56 रन बनाए।

मुंबई की पारी : 195-4 (20 Ov)

पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस को शुरुआती झटका अमेलिया केर के रूप में लगा, जो खाता खोले बिना आउट हो गईं। इसके बाद इंग्लैंड की स्टार ऑलराउंडर नेट शीवर-ब्रंट ने पारी को संभाला और कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ मिलकर दिल्ली के गेंदबाजों पर दबाव बनाया। शीवर-ब्रंट ने 46 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 70 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, हरमनप्रीत कौर ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में आठ चौके और तीन छक्के लगाकर नाबाद 74 रन बनाए। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 66 रन की अहम साझेदारी हुई, जिसने मुंबई की पारी को मजबूती दी। अंत में मुंबई ने 195 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।


दोनों टीमों की प्लेइंग 11:-

दिल्ली कैपिटल्स: शेफाली वर्मा, एल. वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), लिजेल ली (विकेटकीपर), मारिजान कप, निकी प्रसाद, चिनेले हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।

मुंबई इंडियंस: अमेलिया केर, जी कमलिनी (विकेटकीपर), नेट शीवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला केरी, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, शबनिम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें