Last Updated: November 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

WPL, MI vs GG: मुंबई ने गुजरात पर की सात विकेटों से जीत दर्ज, कप्तान हरमनप्रीत ने खेली मैच विनिंग पारी

January 13, 2026

WPL, MI vs GG: मुंबई ने गुजरात पर की सात विकेटों से जीत दर्ज, कप्तान हरमनप्रीत ने खेली मैच विनिंग पारी

Womens Premier League 2026: महिला प्रीमियर लीग का छठा मुक़ाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेला गया। मुंबई ने गुजरात को सात विकेट से हरा दिया। गुजरात जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस ने 19.2 ओवर में तीन विकेट पर 193 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सर्वाधिक 71* रनों की पारी खेली।

डब्ल्यूपीएल में यह मुंबई द्वारा चेज किया दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य है। इससे पहले मुंबई ने दिल्ली में गुजरात के ही खिलाफ 191 रन बनाए थे। इस मामले में शीर्ष पर आरसीबी है जिसने गुजरात के खिलाफ पिछले मुकाबले में 202 रन बनाए थे। हरमनप्रीत ने सिर्फ 33 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो डब्ल्यूपीएल में उनका 10वां अर्धशतक था। इसी दौरान उन्होंने टूर्नामेंट में 1000 रन पूरे कर डब्ल्यूपीएल इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड भी बनाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें