Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुंबई के स्टार बल्लेबाज़ Tilak Varma ने Arjun Tendulkar को बताया ‘यॉर्कर किंग’

April 22, 2023

मुंबई के स्टार बल्लेबाज़ Tilak Varma ने Arjun Tendulkar को बताया ‘यॉर्कर किंग’

मुंबई इंडियंस की टीम के हौसले लगातार तीन जीत के बाद बुलंद हैं। उसने दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत हासिल की है। हैदराबाद के खिलाफ मिली जीत में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने आखिरी ओवर में सनराइजर्स के बल्लेबाजों को 20 रन नहीं बनाने दिए। अर्जुन से टीम बस में बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने बात की। इसका वीडियो मुंबई इंडियंस ने शेयर किया है। इस वीडियो में तिलक वर्मा ने अर्जुन तेंदुलकर को टीम का नया ‘यॉर्कर किंग’ बताया है। अर्जुन ने सनराइजर्स के खिलाफ अपने यॉर्कर से सबका दिल जीत लिया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें