Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय टीम में मेरा डेब्यू केरल की कई लड़कियों को करेगा प्रेरित : Minnu Mani

August 23, 2023

भारतीय टीम में मेरा डेब्यू केरल की कई लड़कियों को करेगा प्रेरित : Minnu Mani

नई दिल्लीः केरल की पहली महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मिन्नू मणि का कहना है कि भारतीट टीम में उनके डेब्यू ने उनके राज्य की कई लड़कियों को प्रेरित किया है और उम्मीद जताई है कि कई और लड़कियां उनके नक्शेकदम पर चलेंगी। ऑफ स्पिनर मिन्नू मणि ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। ये नाम इन दिनों क्रिकेट जगत में खूब चर्चा में है। दिल्ली एनसीआर में दिल्ली कैपिटल्स द्वारा आयोजित ऑफ-सीजन शिविर कैंप के दौरान मिन्नू ने उभरते क्रिकेटरों से बात की हैं।

फ्रेंचाइजी के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली की निगरानी में आयोजित इस शिविर में दिल्ली कैपिटल्स की पुरुष और महिला टीमों में से प्रत्येक के नौ खिलाड़ी शामिल थे। इस दौरान मिन्नू मणि ने अपने अब के सफर के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि जुलाई में बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू करने से पहले उन्हें कैसा लग रहा था। मिन्नू ने कहा, कि ‘मैंने टी-20 सीरीज के सभी मैच खेलने की उम्मीद नहीं की थी। जब सीरीज के पहले मैच के लिए मुझे प्लेइंग-11 में रखा गया तो मुझे विश्वास ही नहीं हुआ। मैं यह मौका पाकर बहुत खुश थी और स्मृति मंधाना से अपना डेब्यू इंडिया कैप लेना बहुत शानदार था।’

मणि, जो आगामी एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने आगे कहा, कि ‘जब मैंने गेंदबाजी शुरू की तो मैं थोड़ी घबराई हुई थी। शुरुआत में ही मुझे एक छक्का और एक चौका लगा और फिर हरमनप्रीत ने मुझसे बात की।‘ मिन्नू ने हँसते हुए कहा, ‘मुझे सहज महसूस हुआ जब मेरी गेंद पर दो हिट लगे।‘

ऑफ स्पिनर भारत के लिए क्रिकेट खेलने वाली केरल की पहली महिला हैं। विशेष उपलब्धि के बारे में पूछे जाने पर मणि ने कहा, ’भारत में मेरा पदार्पण निश्चित रूप से केरल की कई लड़कियों को प्रेरित करेगा। मैंने भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली केरल की पहली महिला बनने का सपना देखा था और वह सपना सच हो गया है।‘ हालांकि, भारतीय टीम की राह आसान नहीं रही है, इसलिए मैंने खूब मेहनत की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें