Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

मेरा पूरा ध्यान एकदिवसीय सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी पर है: रोहित

February 5, 2025

मेरा पूरा ध्यान एकदिवसीय सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी पर है: रोहित

नागपुर: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि इस समय मेरा पूरा ध्यान इंग्लैंड के साथ होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला और चैंपियंस ट्रॉफी पर है।

खराब फार्म से जूझ रहे रोहित ने आज यहां गुरुवार से शुरु हो रही एकदिवसीय सीरीज से पहले अपने भविष्य के सवाल पर कहा कि इस समय यहां पर बैठकर मेरे भविष्य की योजना के बारे में चर्चा करने का कोई औचित्य नहीं है पिछले कुछ वर्षों से इस तरह की रिपोर्ट्स काफी चर्चा में रही हैं और मैं इनका जवाब नहीं देना चाहता। मेरे लिए यह तीन मैच और चैंपियंस ट्रॉफी अधिक महत्वपूर्ण हैं इसलिए मेरा ध्यान अभी इसी पर केंद्रित है।

उन्होंने फार्म सवाल पर कहा कि यह अलग प्रारूप है, अलग समय है। एक क्रिकेटर के तौर पर हम जानते हैं कि हमारे साथ उतार-चढ़ाव का समय आएगा। मैंने अपने करियर में कई बार इस तरह के दौर सामना किया है यह मेरे लिए नया नहीं है। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि हर दिन एक नया दिन होता है और हर सीरीज नई होती है। मैं सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने के बारे में सोच रहा हूं। मैं अतीत के बारे में नहीं, सीरीज की अच्छी शुरुआत पर ध्यान देना चाहता हूं।

जसप्रीत बुमराह की फिटनेस के सवाल पर भारतीय कप्तान ने कहा हम अभी उनके स्कैन रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। एक बार स्कैन रिपोर्ट सामने आ जाने पर हम स्पष्टता देने में सक्षम होंगे।

उन्होंने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज में वापसी की। उन्होंने कहा कि शमी ने डेढ़ साल से क्रिकेट नहीं खेला है। इसलिए किसी को इतनी जल्दी राय नहीं बना लेनी चाहिए। वह पिछले 10-12 वर्षों से क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने टीम के लिए प्रदर्शन किया है। अगर घरेलू क्रिकेट में कोई खिलाड़ी उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए तो इसका मतलब यह नहीं है कि वो खिलाड़ी खराब है।

ये भी पढ़ें: 6 घंटे या 12 घंटे? थर्मस में रखी चाय कितनी देर तक रहती है सही; जानिए पूरा सच

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें