Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

New Zealand Cricket Board ने घरेलू सीजन के शेड्यूल का किया ऐलान, कीवी इन बड़ी टीमों की करेगी मेजबानी

July 17, 2024

New Zealand Cricket Board ने घरेलू सीजन के शेड्यूल का किया ऐलान, कीवी इन बड़ी टीमों की करेगी मेजबानी

क्राइस्टचर्च: न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने 2024-25 के घरेलू अंतरराष्ट्रीय समर शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। कीवी टीम इस दौरान इंग्लैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान जैसे बड़ी टीमों की मेजबानी करेगी। न्यूजीलैंड की ओर से जारी 2024-25 घरेलू सीजन के दौरान कुल मिलाकर न्यूजीलैंड की पुरुष टीम 6 वनडे और 8 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। कार्यक्रम की शुरुआत इस साल के अंत में इंग्लैंड के खिलाफ पहले से घोषित आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप श्रृंखला से होगी, जिसके बाद श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ सफेद गेंद की श्रृंखला होगी।

इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 28 नवंबर को क्राइस्टचर्च में शुरू होगी। न्यूजीलैंड की पुरुष टीम 28 दिसंबर से 11 जनवरी तक तीन टी20 और इतने ही वनडे श्रीलंका के साथ खेलेगी। ब्लैककैप्स फरवरी में मेजबान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के लिए पाकिस्तान जाएगी, उसके बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी अभियान शुरू करेगी। इसके बाद 16 मार्च से 5 अप्रैल तक पाकिस्तान के खिलाफ पांच टी20 और तीन वनडे के लिए स्वदेश लौटेगी।

न्यूजीलैंड की महिला टीम 19 से 23 दिसंबर तक सेलो बेसिन रिजर्व में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगी और बाद में 4 से 18 मार्च तक श्रीलंका के मल्टी-फॉर्मेट दौरे की मेजबानी करेगी, जो 21-26 मार्च को नंबर 1 रैंक वाली आॅस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज से ठीक पहले होगी। महिलाओं के पांच टी20 मैच पाकिस्तान के खिलाफ पुरुषों की टी20 सीरीज के साथ डबल-हेडर के रूप में खेले जाएंगे।

न्यूजीलैंड की पुरुष टीम का कार्यक्रम:

टेस्ट सीरीज बनाम इंग्लैंड-

पहला टेस्ट: 28 नवंबर-2 दिसंबर, क्राइस्टचर्च

दूसरा टेस्ट: 6-10 दिसंबर, वेलिंगटन

तीसरा टेस्ट: 14-18 दिसंबर, हैमिल्टन

टी20 और वनडे सीरीज बनाम श्रीलंका:

पहला टी 20: 28 दिसंबर, टौरंगा

दूसरा टी20: 30 दिसंबर, टौरंगा

तीसरा टी20: 2 जनवरी, नेल्सन

पहला वनडे: 5 जनवरी, वेलिंगटन

दूसरा वनडे: 8 जनवरी, हैमिल्टन

तीसरा वनडे: 11 जनवरी, ऑकलैंड

टी20 और वनडे सीरीज बनाम पाकिस्तान:

पहला टी 20: 16 मार्च, क्राइस्टचर्च

दूसरा टी20: 18 मार्च, डुनेडिन

तीसरा टी20: 21 मार्च, ऑकलैंड

चौथा टी20: 2 मार्च 23, टौरंगा

पांचवां टी 20: 26 मार्च, वेलिंगटन

पहला वनडे: 29 मार्च, नेपियर

दूसरा वनडे: 2 अप्रैल, हैमिल्टन

तीसरा वनडे: 5 अप्रैल, टौरंगा

न्यूजीलैंड की महिला टीम का कार्यक्रम:

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज-

पहला वनडे: 19 दिसंबर, वेलिंगटन

दूसरा वनडे: 21 दिसंबर, वेलिंगटन

तीसरा वनडे: 23 दिसंबर, वेलिंगटन

श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज: 

पहला वनडे: 4 मार्च, नेपियर

दूसरा वनडे: 7 मार्च, नेल्सन

तीसरा वनडे: 9 मार्च, नेल्सन

पहला टी 20: 14 मार्च, क्राइस्टचर्च

दूसरा टी20: 16 मार्च, क्राइस्टचर्च

तीसरा टी20: 18 मार्च, क्राइस्टचर्च

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20आई सीरीज-

पहला टी 20: 18 मार्च 21, ऑकलैंड

दूसरा टी20: 23 मार्च, टौरंगा

तीसरा टी20: 26 मार्च, वेलिंगटन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें