Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन New Zealand ने South Africa को 281 रन से हराया

February 7, 2024

क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन New Zealand ने South Africa को 281 रन से हराया

काइल जैमीसन के चार और मिचेल सैंटनर के तीन विकेट से न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी को 247 रन पर समेट दी। इससे पहले न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 511 रन बनाने के बाद दक्षिण अफ्रीका को 162 रन पर आउट कर 349 रन की बढ़त हासिल की थी। साउथी ने तब फॉलोऑन नहीं करना का फैसला किया और पहली पारी में शतक जड़ने वाले अनुभवी केन विलियमसन ने दूसरी पारी में भी शतक लगाया।

टेस्ट में यह उनका 31वां शतक था। लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने शुरुआती चार ओवर में सलामी बल्लेबाज नील ब्रांड (तीन) और एडवर्ड मोरे (शून्य) के विकेट गंवा दिये। जुबैर हमजा (36) और रेनार्ड वान टोंडर (31) ने 100 मिनट से अधिक समय तक बल्लेबाजी करके दक्षिण अफ्रीका को और किसी नुकसान के बिना लंच तक पहुंचाया।

लंच के तुरंत बाद दोनों गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर काइल जैमीसन की गेंद पर आउट हो गए। डेविड बेडिंघम ने 96 गेंदों में करियर की सर्वश्रेष्ठ 87 रन की पारी खेलकर टीम के संघर्ष को आगे बढया। उन्होंने कीगन पीटरसन (16) के साथ पांचवें विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी भी। बेडिंघम ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों की शॉट गेंदों का आक्रामकता से सामना करते हुए अपनी पारी में 13 चौके और एक छक्का जड़ा।

क्रीज पर दोनों की मौजूदगी के समय लगा कि मैच पांचवें दिन खिंच जायेगा लेकिन दिन के आखिरी सत्र में बेडिंघम जैमीसन का तीसरा शिकार बने। जैमीसन ने इसके बाद पीटरसन को भी पवेलियन की राह दिखायी। विकेटकीपर क्लाइड फोर्टुइन को किस्मत का साथ नहीं मिला। ग्लेन फिलिप्स की गेंद उनके बल्ले से लगने के बाद शॉट लेग पर खड़े टॉम लैथम के घुटने से टकराकर विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल के दस्तानों में चली गयी।

मिशेल सैंटनर ने इसे बार पुछल्ले बल्लेबाजों को चलता किया। दक्षिण अफ्रीका के नियमित टीम के ज्यादातर खिलाड़ी ‘एसए20’ लीग में खेल रहे है जिससे इस मैच में उनके छह खिलाड़ियों को पदार्पण का मौका मिला। मैच की पहली पारी में दोहरा शतक जड़ने वाले रचिन रविंद्र मैन ऑफ द मैच रहे। श्रृंखला का दूसरा टेस्ट मैच 13 फरवरी से खेला जायेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें