Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज Neil Wagner ने 37 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास

February 27, 2024

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज Neil Wagner ने 37 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास

बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार से यहां शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए न्यूजीलैंड की टीम में जगह मिलने की संभावना नहीं थी और उन्होंने पांच दिवसीय प्रारूप से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। वैगनर ने 2012 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था तथा वह न्यूजीलैंड के सबसे सफल दौर में टीम का अहम हिस्सा रहे।

उन्होंने टीम को 2022 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वैगनर ने जो 64 टेस्ट मैच खेले उनमें से न्यूजीलैंड ने 34 में जीत दर्ज की। वैगनर 2008 में दक्षिण अफ्रीका से न्यूजीलैंड आ गए थे और उन्होंने ओटैगो प्रांत की तरफ से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी। वैगनर का यादगार प्रदर्शन पिछले साल बेसिन रिजर्व में रहा जब उन्होंने न्यूजीलैंड को इंग्लैंड पर एक रन से जीत दिलाई थी।

वैगनर ने तब 62 रन देकर चार विकेट लिए थे जिनमें जेम्स एंडरसन का अंतिम विकेट भी शामिल है।वैगनर ने मंगलवार को कहा,‘‘यह सप्ताह भावनात्मक रहा। उस चीज से दूर जाना आसान नहीं होता है जिसने आपको इतना कुछ दिया हो लेकिन अब दूसरों को मौका देने और टीम को आगे बढ़ाने का समय है। मैंने न्यूजीलैंड की तरफ से टेस्ट क्रिकेट के प्रत्येक पल का पूरा लुत्फ उठाया तथा हमने टीम के रूप में जो कुछ हासिल किया उस पर मुझे गर्व है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें